फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Food safety van will reach your door, will be able to get quality check of food items done for Rs 20

फूड सेफ्टी वैन पहुंचेगी आपके द्वार, 20 रुपये में करवा सकेंगे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Food safety van will reach your door, will be able to get quality check of food items done for Rs 20
कघु सचिवालय परिसर में खाद्य सुरक्षा विभाग की फूड सेफ्टी वैन का निरीक्षण करतीं उपायुक्त डॉ. प्रिय? - फोटो : Hisar
हिसार। फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच लोगों के घर द्वार पर की जाएगी। कोई भी व्यक्ति 20 रुपये शुल्क देकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करवा सकता हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में अनियमितता पाए जाने पर विभाग लीगल सैंपलिंग करवाएगा। लीगल सैंपलिंग में मिलावट सिद्ध होने पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध निर्धारित मानदंडों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में खाद्य सुरक्षा विभाग की फूड सेफ्टी वैन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। उन्होंने कहा कि खानपान के सभी आहारों की शुद्धता बहुत जरूरी है, इसलिए खाद्य पदार्थों की जांच करवानी चाहिए। फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से आम नागरिक दूध, घी, मसाले, मिठाई, तेल, पनीर, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर सहित विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की जांच करवा सकते हैं। जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध करवा दी जाएगी। वैन में डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई हैं, जिसके माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 31 मार्च तक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

यह रहेगा शेड्यूल
तिथि जगह
3 मार्च राजगुरु मार्केट व सब्जी मंडी
4 मार्च जहाजपुल
7 मार्च मेन मार्केट अग्रोहा
8 मार्च क्रांति चौक आदमपुर
9 मार्च आदमपुर ग्रामीण क्षेत्र
10 मार्च भगत सिंह चौक हांसी
11 मार्च बड़सी गेट हांसी
14 मार्च मेन मार्केट उकलाना
15 मार्च मेन मार्केट बरवाला व नजदीक बस स्टैंड हिसार
16 मार्च नारनौंद व मेन चौक हिसार
17 मार्च आजाद नगर हिसार
21 मार्च नागोरी गेट हिसार
22 मार्च आर्य नगर
24 मार्च बालसमंद
25 मार्च कैंट मार्केट व जीजेयू
28 मार्च मिल गेट एरिया
29 मार्च एचएयू कैंपस व कैमरी रोड
30 मार्च जिंदल चौक
31 मार्च पीएलए मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed