फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fog will wreak havoc for three days, clouds will cover on 29th

Hisar News: तीन दिन रहेगा कोहरे का कहर, 29 को छाएंगे बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fog will wreak havoc for three days, clouds will cover on 29th
हिसार। रविवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में घना कोहरा रहने हे आसार हैं। हिसार में न्यूनतम तापमान एक बार फिर से 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दिन के समय हल्की धूप निकलने से कुछ समय के लिए थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों में कोहरे का प्रभाव रहेगा। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। जिस कारण 14 जिलों में येलो और 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 26 दिसंबर के बाद कुछ हद तक राहत मिलने के आसार हैं। जिससे तापमान में कुछ सुधार होने की संभावना है। प्रदेश के सभी जिलों में दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। हिसार का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। दिन अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी बारिश के आसार नहीं है। अगले तीन दिन कोहरे का प्रभाव रहेगा। 29 दिसंबर को बादलों का प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन

पिछले दस साल में दिसंबर के सबसे ठंडे दिन
वर्ष तारीख न्यूनतम तापमान
2011 7 0.0
2012 10 1.8
2013 02 माइनस 0.8
2014 01 1.8
2015 6 2.3
2016 10 4.4
2017 01 3.4
2018 03 माइनस 1.0
2019 10 0.2
2020 05 माइनस 1.2
2021 01 0.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed