फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Flying Officer Neelu Singh became the village of Brala

गांव बड़ाला की नीलू सिंह बनी फ्लाइंग ऑफिसर

Sat, 21 Jun 2014 11:44 PM IST
hisar
hisar Updated Sat, 21 Jun 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन

जिले के गांव बड़ाला से नीलू सिंह ने इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित होकर गांव का नाम रोशन किया है। गांव की बेटी की इस उपलब्धि पर में गांव में खुशी का माहौल है। कुमारी नीलू सिंह के पिता दिलबाग सिंह नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में वरिष्ठ अधिकारी है।

विज्ञापन


दिलबाग सिंह ने बताया की बारहवीं तक की शिक्षा हिसार के जिंदल मॉडर्न स्कूल से प्राप्त करके नीलू सिंह ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ  फैशन टेक्नोलॉजी चेन्नई से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में नीलू गुड़गांव में बड़ी गारमेंट कंपनी में  क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर के पद पर कार्यरत है। नीलू सिंह की माता शीला सिंह लेक्चरर है। शीला सिंह ने बताया की उनकी बेटी में बचपन से ही देश की सेवा करने का जज्बा था। इसलिए नौकरी करते हुए भी उसने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सफलता हासिल की।
विज्ञापन


कुमारी नीलू सिंह ने अगस्त 2013 में एफ  कैट की परीक्षा पास की। इसके बाद दिसंबर 2013 में भारतीय वायु सेना के वाराणसी स्थित चयन बोर्ड ने इनको फ्लाइंग ऑफिसर के पद हेतु चयनित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना की ओर से शुक्रवार को रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमे कुमारी नीलू सिंह की सफलता से गांव वासियों ने खुशी जाहिर की। कुमारी नीलू सिंह सात जुलाई को हैदराबाद स्थित एयरफोर्स एकेडमी में ज्वाइनिंग के बाद एक साल की ट्रेनिंग उपरांत देश की सरहदों की रक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगी।


इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित होने पर नीलू सिंह ने बताया कि लक्ष्य थोड़ा कठिन जरूर था, लेकिन परिवार ने हौसला दिया। आखिरकार मुकाम हासिल कर लिया। नीलू ने कहा कि अपने भाई आयुष को भी सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed