फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Flow meter will be installed on the rain disposal constructed at Airport Chowk.

Hisar News: एयरपोर्ट चौक पर बने बरसाती डिस्पोजल पर लगेगा फ्लो मीटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Flow meter will be installed on the rain disposal constructed at Airport Chowk.
मानसून के संबंध में तैयार किए गए रोड मैप से निगमायुक्त को अवगम करवाते एचएसवीपी के एक्सईएन भूपें
हिसार। मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग और एचएसवीपी ने संयुक्त रूप से रोडमैप तैयार किया है। निगमायुक्त नीरज ने तीनों विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयार किए गए रोडमैप पर मंथन किया और विभिन्न कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली।
विज्ञापन


बैठक के दौरान एचएसवीपी के एक्सईएन भूपेंद्र ने बताया कि मानसून से पहले एयरपोर्ट चौक पर बने बरसाती डिस्पोजल पर फ्लो मीटर लगाया जाएगा। यहां से बरसाती ड्रेन को बरवाला चुंगी तक जनस्वास्थ्य विभाग के बरसाती डिस्पोजल से जोड़ा जाएगा और फ्लो को विभाजित करने के लिए गेट लगाया जाएगा। बरवाला चुंगी से भैंस अनुसंधान केंद्र तक करीब छह किलोमीटर ड्रेनेज की सफाई करवाई जाएगी। इसके अलावा एयरपोर्ट चौक से सेक्टर 1-4 तक बरसाती ड्रेन और सेक्टर 14, सेक्टर 13, सेक्टर 16-17 तथा अर्बन एस्टेट क्षेत्र की सीवर लाइनों की सफाई भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग करवाएगा ये कार्य

जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन बलकार सिंह ने बताया कि मानसून से पहले लाहौरिया चौक से ऑटो मार्केट में जीजेयू ड्रेन तक 1400 एमएम की आरसीसी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे 12 क्वार्टर रोड, मिलगेट रोड, विवेक नगर, भारत नगर, राजा गार्डन, ढाणी श्याम लाल, शांति नगर, हरिनगर, कुंजलाल गार्डन और ठंडी सड़क क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। महाबीर कॉलोनी बरसाती डिस्पोजल लाइन को पुरानी सब्जी मंडी चौक से बढ़ाकर जलेबी चौक तक डाला जाएगा, जिससे महाबीर कॉलोनी, सैनियान मोहल्ला, संत नगर, मेहता नगर, विजय नगर और बड़वाली ढाणी क्षेत्र को फायदा मिलेगा। कप्तान स्कूल रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान के लिए पानी की सप्लाई के नए जोन बनाए जाएंगे, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और सीवर ओवरफ्लो की समस्या कम हो। लघु सचिवालय स्थित बरसाती डिस्पोजल की क्षमता 16 क्यूसिक से बढ़ाकर 60 क्यूसिक की जाएगी। इससे लाजपत नगर, जवाहर नगर, डिफेंस कॉलोनी, पटेल नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, कृष्णा नगर, ग्रीन पार्क, ऑफिसर कॉलोनी और जयदेव ढाणी सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव से राहत मिलेगी। इसके अलावा कोर्ट पार्किंग में धंसी हुई बरसाती लाइन को भी ठीक कराया जाएगा, ताकि बरसाती पानी की निकासी सुचारू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ये उठाएगा कदम

बैठक में नगर निगम के एक्सईएन जयबीर डूडी ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग और एचएसवीपी के साथ संयुक्त निरीक्षण कर महाबीर कॉलोनी शिव चौक से पुरानी सब्जी मंडी, क्लॉथ मार्केट से सिटी थाना रोड और बरवाला चुंगी से एनएच फ्लाईओवर तक नई बरसाती लाइन के लिए एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।इसके अलावा साउथ बाईपास पर जहां-जहां जनस्वास्थ्य विभाग की ड्रेन सड़क को क्रॉस कर रही है, वहां अतिरिक्त पाइप डालकर ड्रेन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। तीनों विभागों ने तय किया है कि 30 मई तक बरसाती नालों की सफाई और 30 जून तक सभी जीटी (ग्रेटिंग) की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, ताकि मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed