फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Five teams including CIA started searching for the robber

Hisar News: लुटेरे की तलाश में जुटीं सीआईए समेत पांच टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Five teams including CIA started searching for the robber
हिसार। डाबड़ा चौक के पास पीएनबी के एटीएम बूथ के अंदर कृष्ण कुमार पर चाकू से हमला कर चार हजार रुपये लूटने के मामले में बदमाश अभी फरार है। सीआईए समेत पुलिस की पांच टीमें लुटेरे की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस द्वारा एटीएम समेत आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाश को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने घायल कृष्ण के बयान पर अज्ञात के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में कंवारी निवासी कृष्ण कुमार ने बताया था कि वह डाबड़ा ओवरब्रिज के पास एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत है। सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे अस्पताल से बाइक लेकर डाबड़ा चौक के पास पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। उस समय एटीएम बूथ में सुरक्षा गार्ड नहीं था।
विज्ञापन

रुपये निकालने के लिए मशीन में कार्ड डाला तो एक युवक हेलमेट पहने अंदर आया। जब मशीन से चार हजार रुपये निकले तो पास खड़े युवक ने चाकू निकाला और रुपये मांगे। जब उसने रुपये देने से इन्कार किया तो बदमाश ने चाकू से वार कर दिए और रुपये छीन फरार हो गया था। आरोपी चोरी की बाइक से आया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
युवक पर चाकू से वार कर नकदी लूटने के आरोपी की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। -
साधुराम, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed