{"_id":"687be8619a9717e5e90a0524","slug":"five-students-of-gju-selected-in-infosys-hisar-news-c-21-hsr1020-670155-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू के पांच विद्यार्थियों का इंफोसिस में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू के पांच विद्यार्थियों का इंफोसिस में चयन
Sun, 20 Jul 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के पांच विद्यार्थियों का इंफोसिस की ओर से उच्च-पैकेज पदों के लिए चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई से मुलाकात की।
कुलसचिव डॉ. विजय कुमार व प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि बताया कि विश्वविद्यालय के 19 विद्यार्थियों ने कोडिंग टेस्ट राउंड उत्तीर्ण कर लिया है और साक्षात्कार के आधार पर पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया है। उन्होंने पूरी प्रक्रिया सीएसई विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओपी सांगवान के योगदान की भी सराहना की।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सहायक निदेशक डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में शामिल बीटेक सीएसई के मुकुल, बीटेक सीएसई एआई-एमएल की हिमांशी कुमारी और बीटेक सीएसई एआई-एमएल के साहिल को स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर (एसपी) प्रोफाइल के लिए 9.5 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज के साथ और बीटेक सीएसई एआई-एमएल के कुणाल मलिक तथा बीटेक आईटी के अभिजीत कुमार को डिजिटल स्पेशलिस्ट इंजीनियर (डीएसई) के पद लिए 6.25 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के साथ चयनित किया गया है। संवाद