फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Five police teams are searching for the child who was stolen from the railway station.

Hisar News: रेलवे स्टेशन से चाेरी हुए बच्चे की तलाश में जुटीं पुलिस की 5 टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Five police teams are searching for the child who was stolen from the railway station.
हिसार के रेलवे स्टेशन से लापता ​शिवम। 
हिसार। उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर की रहने वाली लाडली के आठ माह के बच्चे शिवम की तलाश में हिसार रेलवे पुलिस ने पांच टीमें गठित की है। शनिवार को टीमों ने हिसार के अलावा दिल्ली, भिवानी, रोहतक, चंडीगढ़ में छापा मारा। रेलवे पुलिस अपने साथ पीड़िता लाडली और उसके पति ध्रुव को लेकर गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा बच्चे की तलाश में बस स्टैंड और भीड़भाड़ एरिया में चेकिंग की जा रही है ताकि पीड़िता महिला को अपना बच्चा मिल सके। वहीं, इस मामले पर डीएसपी कृष्ण कुमार और अंबाला एसपी नीतिका गहलोत खुद नजर बनाए हुए हैं। जीआरपी और आरपीएफ की ओर से रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


पति से झगड़ा होने पर चंडीगढ़ से ट्रेन में बैठकर शुक्रवार को हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंची महिला लाडली का प्लेटफार्म नंबर-1 से आठ माह का बच्चा दूसरी महिला लेकर फरार हो गई थी। महिला उस समय बाथरूम में नहाने गई थी। मगर जब महिला बाहर निकली तो बच्चा और दूसरी महिला गायब मिली। उसके बाद हिसार रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली गई तो एक महिला बच्चे को साथ लेकर नजर आ रही है। उसके साथ दो लड़कियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे पुलिस के मुताबिक आंबेडकर नगर की रहने वाली लाडली का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसके बाद महिला 11 नवंबर को अपने बेटे को लेकर निकल गई। इस दौरान उसे एक महिला मिली। 13 नवंबर को चंडीगढ़ से रोहतक तक दोनों महिलाएं, दो लड़कियां और बच्चा ट्रेन से पहुंचे। रोहतक में रेलवे स्टेशन पर रात को ठहराव किया। उसके बाद शुक्रवार को गोरखधाम ट्रेन से हिसार पहुंची।

जीआरपी और आरपीएफ की पांच टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी महिला को पकड़ लिया जाएगा।

- श्याम सिंह, एसएचओ, जीआरपी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article