फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Five accused of fraud arrested

Hisar News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

Sun, 26 Apr 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 26 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Five accused of fraud arrested
ठगी का खुलासा करती हिसार पुलिस।
हिसार। साइबर अपराध थाना हिसार की टीम ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य शेयर मार्केट में निवेश करने का बहाना बनाकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। गिरोह का नेटवर्क पंजाब, राजस्थान और हरियाणा से लेकर हैदराबाद तक फैला हुआ था।
विज्ञापन

साइबर टीम ने आरोपियों के कब्जे से 18 मोबाइल, 33 पासबुक, 22 डेबिट कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किए हैं। गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

साइबर टीम के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में मुख्य आरोपी गांव बच्छोवाला जालंधर पंजाब निवासी राजीव, गली नंबर-14, ढाण्ढरा रोड, सतजोग नगर, लुधियाना (पंजाब) निवासी इंद्रजीत, मकान नंबर-750, वार्ड-19, सरस्वती कॉलोनी, लेबर कोर्ट के पास, श्रीगंगानगर (राजस्थान) निवासी हरेन्द्र शर्मा उर्फ हन्नी, मनीष व फिह दरवाजा, बख्शीगंज, चारमीनार, हैदराबाद निवासी अदनान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। मुख्य आरोपी राजीव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी मयंक मुदगिल ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में बताया है कि बरवाला निवासी शिकायतकर्ता तरुण सिंगला ने एनसीसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे इंस्टाग्राम के माध्यम से एक फर्जी निवेश योजना में फंसा कर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के नाम पर अपने जाल में फंसा लिया।
गिरोह के सदस्यों ने उसको अपने झांसे में लेकर विभिन्न बैंक खातों में किस्तों के हिसाब से लाखों रुपये जमा करा लिए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता से लगभग 29 लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायतकर्ता ने धनराशि निकालने का प्रयास किया तो उससे भारी शुल्क की मांग की गई, जिससे उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
जांच के दौरान साइबर टीम ने बैंक खातों की जांच की जिससे पता चला कि ठगी की राशि विभिन्न खातों के माध्यम से इंजामम क्लॉथ हाउस के खाते में ट्रांसफर की गई। इस खाते के संचालक जिला फरीदाबाद निवासी शाहरुख निवासी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जिसके कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया था।
फर्जी बैंक खातों का नेटवर्क लुधियाना से अन्य राज्यों में था फैला :
जांच में खुलासा हुआ कि फर्जी बैंक खातों का नेटवर्क लुधियाना सहित अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। एएसआई अनिल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव बच्छोवाला जालंधर पंजाब निवासी राजीव को जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया है।

फर्जी खाते खुलवा कर उन्हें खरीद लेते थे ठग
एएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी बैंक खाते खुलवा कर उन्हें खरीदकर उनमें ठगी की राशि जमा करवाते थे। बाद में विभिन्न माध्यमों से राशि निकाल लेते थे। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। बैंक खातों के रिकार्ड की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed