फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   First Reiki, then nine bullets to Sandeep Sethi by besieging him, Bambiha gang took responsibility

पहले रेकी, फिर चारों तरफ से घेरकर मारी संदीप सेठी को नौ गोलियां,बंबिहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
First Reiki, then nine bullets to Sandeep Sethi by besieging him, Bambiha gang took responsibility
संदीप सेठी फाइल फोटो - फोटो : Hisar
हिसार। दिनदहाड़े राजस्थान के नागौर में कोर्ट परिसर के बाहर गैंगवार में संदीप सेठी के शरीर को गोलियों से छलनी कर दिया गया। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने रेकी की थी। बदमाशों को पहले से पता था कि संदीप अदालत में आएगा। यही वजह है कि बदमाश अदालत के बाहर हथियारों से लैस होकर खड़े थे। बंबिहा गैंग ने संदीप सेठी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पर पोस्ट डालकर बंबिहा गैंग ने इसे स्वीकार किया है।
विज्ञापन

नागौर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो बाइकों से पांच बदमाश आए थे। संदीप के दो साथी रवि पूनिया और धर्मवीर को भी गोली लगी है। दोनों घायलों को नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में दोनों को जोधपुर रेफर किया गया। इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि तीन बदमाश कोर्ट में थे, जबकि दो अन्य साथी बाइक के साथ रेलवे स्टेशन चौराहे पर इंतजार कर रहे थे। फायरिंग के बाद तीनों बदमाश हाथ में पिस्तौल लेकर रेलवे स्टेशन चौराहे की तरफ फरार हो गए। किसी ने भी चेहरे को ढका नहीं हुआ था। एक ने हेलमेट पहन रखा था। फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा करने की कोशिश की। बदमाश भागते-भागते भी फायरिंग करते रहे।
विज्ञापन

मारवाड़ व शेखावटी में छिपा...
राजस्थान पुलिस के अनुसार गैंगस्टर संदीप राजस्थान के कई बड़े कुख्यात तस्करों और गैंगस्टर के संपर्क में था। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के मारवाड़ और शेखावाटी को उसने अपना ठिकाना बनाया था। यहां नाम बदलकर कई दिनों तक छिपा रहा। यहां छिपने के लिए अपना नेटवर्क तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
तीन साल पहले रघुबीर के मर्डर की ली थी सुपारी
संदीप बिश्नोई ने तीन साल पहले नवंबर 2019 में 30 लाख रुपये में रघुबीर के मर्डर की सुपारी ली थी। युवक की ट्रक से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने जुलाई 2021 में संदीप को गिरफ्तार किया था। संदीप के सात साथियों को नागौर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। पिछले करीब दो साल से नागौर जेल में बंद था। पिछले सप्ताह ही उसे जमानत मिली थी। राजस्थान के राजू फौजी गैंग के साथ संदीप बिश्नोई ने हाथ मिलाया हुआ था।

चार दिन पहले ही गांव आया था.....
संदीप सेठी चार दिन पहले ही अपने गांव मंगाली आया था। यहां उसने अपनी मन्नत पूरी होने पर सवामणी लगाई थी। अगले ही दिन गांव से वापस चला गया था। राजस्थान में चल रहे एक केस में उसे 12 सितंबर को ही अदालत से जमानत मिली थी।
सोशल मीडिया पर भी पेज ..
संदीप सेठी के नाम से फेसबुक पर अकाउंट बनाया हुआ है। संदीप सेठी के 1617 फोलोअर हैं। कुछ फोटो भी संदीप ने अपलोड की हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed