फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Firing on gangster Kala Khairampuria's brother at wedding ceremony, narrow escape

Hisar News: शादी समारोह में गैंगस्टर काला खैरमपुरिया के भाई पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Firing on gangster Kala Khairampuria's brother at wedding ceremony, narrow escape
मंडी आदमपुर। गांव चूली कलां में शनिवार की रात एक शादी समारोह के दौरान गांव के ही एक युवक पर एक व्यक्ति ने गोली चला दी। हालांकि, इस फायरिंग के दौरान युवक बाल-बाल बच गया। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। आदमपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी स्वतंत्र व अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है। बता दें कि जिस युवक विकास पर फायरिंग हुई है वह गैंगस्टर काला खैरमपुरिया का फुफेरा भाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चूली कलां निवासी सीताराम ने बताया कि वह 22-23 अप्रैल की रात को अपने परिवार सहित गांव के ही राजबीर की बेटी की शादी में हरियाणा ग्रीन पैलेस में गए हुए थे। वहां पर स्वतंत्र भी अपने साथियों सहित आया था। स्वतंत्र ने उसके बेटे विकास को देखकर उस पर गोली चला दी। एक बार में गोली नहीं चली और दूसरी बार वह बाल-बाल बच गया। बेटे ने बाहर आकर उसे घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीताराम ने बताया कि उसके साले के बेटे गांव खैरमपुर निवासी काला का नाम दड़ौली के मास्टर पीके मर्डर केस में आया था। हमारा काला से कोई मेल जोल नहीं है, लेकिन हमलावरों ने इसी रंजिश के चलते बेटे पर फायर किया। इस केस में वह पैरोल पर आने के बाद से फरार हो गया था। मास्टर पीके मर्डर के बाद से ही काला व स्वतंत्र के बीच रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मामलों में वांछित है काला
हिसार के खैरमपुरिया गांव का काला कई मामलों में वांछित है। काला के गिरोह के सदस्यों ने राजस्थान के गंगानगर के व्यापारी अरुण जैन पर फायरिंग की थी और करीब दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इसके अलावा काला खैरमपुरिया गिरोह के सदस्य सिरसा में अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए थे। काला ने खुद अपने मामा भाल सिंह पर सिरसा के चौपटा में गोलियां चलाई थी। हालांकि इलाज के बाद वह बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed