फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire in the industrial area... fire brigade helpless after bringing water from 10 km away

Hisar News: औद्योगिक क्षेत्र में आग...10 किमी दूर से पानी लाने पर दमकल बेबस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fire in the industrial area... fire brigade helpless after bringing water from 10 km away
हिसार। औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात लगी आग के बाद रविवार सुबह तक धुएं के गुबार उठते नजर आए। प्लास्टिक पाइप फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए 8 दमकल गाड़ियां पहुंचीं लेकिन पानी दस किलोमीटर दूर से लाने के कारण टीम बेबस नजर आई। समय पर पानी उपलब्ध हो जाता तो नुकसान कम हो सकता था।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट मालिक अंकित गर्ग की प्लास्टिक पाइप फैक्टरी के गोदाम में अचानक आग लगी। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल विभाग ने 8 गाड़ियां भेजीं लेकिन बार-बार पानी खत्म होने के कारण आग बुझाने का काम रुकता रहा। दूसरे दिन अंकित गर्ग आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे थे।
विज्ञापन

लंबे से फायर स्टेशन बनाने की उठ रही मांग

औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति लंबे समय से वहां पर फायर स्टेशन बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन यह मांग पूरी नही की जा रही है। हर साल आगजनी के कारण उद्योगपतियों को नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed