{"_id":"63cd66756040660eae739b2a","slug":"fire-broke-out-in-the-power-car-of-the-coimbatore-hisar-express-train-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: कोयंबटूर से हिसार जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की पावर कार में लगी आग, फैक्टरी के कर्मचारियों ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: कोयंबटूर से हिसार जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की पावर कार में लगी आग, फैक्टरी के कर्मचारियों ने बुझाई
Sun, 22 Jan 2023 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:08 PM IST
सार
पनवेल स्टेशन से सात किलोमीटर दूर हादसा हुआ, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे की सूचना बीकानेर मंडल के रेलवे के अधिकारियों को दी गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
ट्रेन में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोयंबटूर से हिसार जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की पावर कार में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। आग देखकर ट्रेन के लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोका और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि आग से पावर कार पूरी तरह जल गई। हादसे की सूचना बीकानेर मंडल के रेलवे के अधिकारियों को दी गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
बता दें कि कोयंबटूर-हिसार ट्रेन शनिवार दोपहर 2.55 बजे कोयंबटूर से रवाना हुई थी। रविवार दोपहर 2:15 बजे ट्रेन जब पनवेल स्टेशन से करीब सात किलोमीटर दूर पहुंची तो ट्रेन के पीछे की तरफ पावर कार में आग लग गई। गार्ड ने इसकी सूचना लोको पायलट को दी और ट्रेन को रोका गया। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को हिसार से दोपहर 1:50 बजे कोयंबटूर के लिए रवाना होती है और सोमवार शाम 4 बजे हिसार पहुंचती है।
विज्ञापन
फैक्टरी के कर्मचारियों ने बुझाई आग
कुछ यात्रियों ने बताया कि जिस जगह आग लगी थी, वहां पास में फैक्टरी थी। फैक्टरी में आग बुझाने के साधन थे। आग की सूचना मिलते ही फैक्टरी के कर्मचारी पहुंचे और पौने घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची, तब तक आग पर पूरी तरह बुझ चुकी थी।
कोयंबटूर-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे पावर कार में आग लग गई थी। उस कोच को अलग कर दिया गया है। आग के कारणों का पता किया जा रहा है। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेन में सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित है। - कैप्टन शशि किरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे