फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire broke out in the house due to short-circuit, all the goods were burnt to ashes

Hisar News: शॉर्ट-सर्किट से मकान में लगी आग, सारा सामान जल कर राख

Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house due to short-circuit, all the goods were burnt to ashes
हांसी। गांव ढंढेरी में शॉर्ट-सर्किट से एक मकान के प्रथम तल में आग लगी। आग लगने से मकान में सारा सामान जल कर राख हो गया। पड़ोसियों ने मकान से धुआं निकलते हुए देखा तो पता लगा कि मकान में आग लगी है। आग से पांच से सात लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

गांव ढंढेरी निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में नया मकान बनाते थे। वह डिफेंस एकेडमी चलाते हैं व बीते नौ वर्ष से हिसार में रहते हैं। उनको मकान किराए पर दिया हुआ है। मकान के प्रथम तल को उन्हें अपने रहने के लिए रहने के लिए रखा हुआ था। जब वह गांव में आते थे तो यहां पर रहते थे। उनके घर पर शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। जिससे उनके घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। मकान से धुआं निकलते हुए देख पड़ोसियों ने देखा। उनके पहुंचने से पहले परिवार के अन्य सदस्य यहां पर पहुंचे थे। वह सूचना मिलने पर पहुंचे। पड़ोसी ताला तोड़कर अंदर घुसे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग घनी होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन करके सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड़ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से मकान में रखा क्रॉकरी का सामान, गैस गीजर, बेड, एक लैपटॉप, प्रिंटर, वाशिंग मशीन, कूलर, कंबल आदी सामान जल गया। वहां पर एक भरा हुआ रसोई गैस सिलिंडर रखा हुआ था। आग सिलिंडर तक जा पहुंची थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed