फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   High Court Administrative Judge visits Hisar; Bar Association submits charter of demands.

Hisar News: हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज हिसार पहुंचे, बार ने सौंपा मांगों का चार्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
High Court Administrative Judge visits Hisar; Bar Association submits charter of demands.
हाईकोर्ट प्रशासनिक जज को चार्टर सौंपते बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी।
हिसार। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं हिसार डिवीजन के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस राजेश भारद्वाज शनिवार को जिला न्यायालय परिसर पहुंचे। बार प्रधान प्रदीप सिंह बाजिया ने अधिवक्ताओं की समस्याओं और सात मांगों का चार्टर सौंपा। जज ने मांगें सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बार ने हिसार में विभिन्न ट्रिब्यूनल व कमीशनों की क्षेत्रीय पीठ, मल्टीलेवल अधिवक्ता पार्किंग, 85 अतिरिक्त चैंबर, बार रूम विस्तार, न्यायिक लॉकअप को सुरक्षा दीवार के अंदर स्थानांतरित करने, हाईकोर्ट की स्थायी बेंच और अधिवक्ताओं को टोल शुल्क से छूट देने की मांग रखी। मेडिकल डिस्पेंसरी को पीएचसी में अपग्रेड कर नियमित मेडिकल ऑफिसर नियुक्त करने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन


जस्टिस भारद्वाज ने हिसार के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की अदालत देश की सबसे पुरानी अदालतों में शामिल है। उन्होंने बार और बेंच के रिश्ते को मजबूत बनाए रखने की बात कही। बार प्रधान ने बताया कि स्थायी बेंच के लिए मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखा गया है और सांसद जयप्रकाश से मामला संसद में उठाने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम का संचालन बार सचिव समीर सिहाग ने किया। जस्टिस भारद्वाज को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed