फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire broke out in reeds in Government Livestock Farm, 15 fire tenders controlled in 6 hours

राजकीय पशुधन फार्म में सरकंडों में लगी आग, दमकल की 15 गाड़ियों ने 6 घंटों में पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in reeds in Government Livestock Farm, 15 fire tenders controlled in 6 hours
हिसार। राजकीय पशुधन फार्म एरिया में शुक्रवार दोपहर को सरकंडों में आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की एक के बाद एक 15 गाड़ियां पहुंचीं। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उधर फार्म में आग लगने से नेशनल हाईवे पर धुआं फैल गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आग से काफी संख्या में हरे पेड़ जल गए और बिजली के तारों को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने राजकीय पशुधन फार्म के एरिया में खड़े सरकंडों में दोपहर को अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग फैलती गई और नेशनल हाईवे धुआं-धुआं हो गया, जिससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ा। इसी बीच दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। शुरुआत में दमकल की एक ही गाड़ी मौके पर पहुंची। मगर आग ने विकराल रूप ले लिया। इस पर हिसार, बरवाला और आदमपुर से दमकल की और गाड़ियों को बुलाया गया। रात करीब रात 8 बजे तक 15 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed