{"_id":"6a495ee6106b22d4df0cb0bf","slug":"fire-breaks-out-in-hotel-due-to-sparking-major-accident-averted-hisar-news-c-21-hsr1005-903748-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्पार्किंग से होटल में आग, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्पार्किंग से होटल में आग, बड़ा हादसा बचा
विज्ञापन
आग लगने के बाद होटल के भवन की हालत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। दिल्ली रोड पर जिंदल रोलिंग कंपनी के पास स्थित एक होटल में शुक्रवार देर रात अचानक हाईवोल्टेज के कारण हुई स्पार्किंग से आग लग गई। आग लगते ही होटल के कारिंदों ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को सुरक्षित बाहर निकाला और रसोई में रखे सिलिंडरों को भी समय रहते बाहर कर दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल की गाड़ी के पहुंचने तक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी अर्पित ने बताया कि जिंदल रोलिंग कंपनी के पास उनका हिसार नाम से होटल है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह होटल से घर चले गए थे। रात करीब सवा 12 बजे होटल के एक कर्मचारी का फोन आया कि होटल में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए।
होटल कर्मचारी संतोष ने बताया कि वह रात को होटल की दूसरी मंजिल पर सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक हाईवोल्टेज आने से रसोई के पास बिजली के तारों में स्पार्किंग हुई और आग लग गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर जब वे नीचे आए तो देखा कि होटल के बाहर दीवार पर लगी पीवीसी शीट्स आग की चपेट में हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत रसोई में रखे सिलिंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला और होटल मालिक को सूचना दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने डायल-112 पर आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन
बाल्टियों से आग पर डाला पानी
अर्पित ने बताया कि आग लगने के करीब पौने घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक होटल के कर्मचारियों और आसपास एकत्रित लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने से डेकोरेशन का काफी सामान जल गया।
औद्योगिक क्षेत्र में दमकल केंद्र की उठी मांग
अर्पित का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र आग की घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील है लेकिन यहां कोई दमकल केंद्र नहीं है। ऐसे में आग लगने पर बरवाला रोड या आजाद नगर क्षेत्र से दमकल वाहन बुलाने पड़ते हैं जिससे मौके पर पहुंचने में समय लग जाता है।
☰
Template
Image Attachment
Photo Manager
Social Media
Metadata
Attach Document
Translate
Backup
Agency
AI
QrCode
Attch Audio/Video
Last Version