फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   FIR lodged against 7 farmers found burning stubble

Hisar News: पराली जलाते मिले 7 किसानों पर दर्ज कराई एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 7 farmers found burning stubble
हिसार। पराली जलाने काे लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कृषि विभाग ने जिले में पराली जलाने वाले 7 किसानों पर एफआईआर दर्ज कराई है। अब तक पराली जलाने के केस मिलने पर उन पर जुर्माना लगाया जा रहा था। रविवार के बाद पराली जलाने का केस मिलने पर एफआईआर दर्ज कराना शुरू कर दिया है। प्रशासन अब तक किसानों पर 1 लाख 97 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी लगा चुका है। जिले में अब तक पराली जलाने के 82 केस आए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की ओर से ग्रामीण स्तर पर कमेटी गठित कर सेटेलाइट से प्राप्त एएफएल पर तुरंत प्रभाव से किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना शुरु कर दिया है। सहायक कृषि अभियंता गोपीराम ने बताया कि गठित टीम ने धारा-144 की उल्लंघना के तहत गांव भैणी अमीरपुर निवासी में करण सिंह, गांव भैणी अमीरपुर में आत्मा ,बिठमड़ा ,जुगलान के किसानाें सहित 7 लोगों को एफआईआर दर्ज कराई हैं। रविवार को 5 स्थानों पर पराली जलाने की शिकायत मिली थी। सोमवार को 2 स्थानाें पर पराली के केस मिले। प्रशासन ने रेड एवं येलो जोन के गांव में फायर ब्रिगेड को स्टैंड बाई मोड पर रखने के आदेश दिए हैं। कृषि विभाग के फील्ड स्टॉफ की सभी तरह की छुट्टियां कैंसिल करते हुए दिन-रात खेतों की निगरानी की हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन

-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली जलाने का केस मिलने पर अब एफआईआर दर्ज कराई जाएंगी। जिले में 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई हैं। सेटेलाइट के जरिए निगरानी की जा रही है। इसके अलावा ग्रामीण चौकीदार, कृषि विभाग के कर्मी सहित अन्य लोग भी निगरानी कर रहे हैं। - राजबीर सिंह, उप निदेशक, कृषि विभाग, हिसार
असिस्टेंट तकनीकी मैनेजर पर कार्रवाई के आदेश
नारनौंद में उपमंडल अधिकारी विकास यादव ने पराली प्रबंधन को लेकर बैठक बुलाई थी, इसमें असिस्टेंट तकनीकी मैनेजर नहीं पहुंची। एसडीएम ने महिला कर्मी को निलंबित करने के लिए मुख्यालय को लिखा है। इससे पहले बरवाला व उकलाना के कृषि अधिकारियों के खिलाफ भी निलंबन का पत्र मुख्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed