{"_id":"6429d1a6aece4a72650f29c7","slug":"fighting-with-the-police-who-went-on-night-patrol-in-badchhappar-hisar-news-c-21-hsr1013-96748-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बड़छप्पर में रात्रि गश्त पर गई पुलिस के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बड़छप्पर में रात्रि गश्त पर गई पुलिस के साथ मारपीट
Mon, 03 Apr 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
बास। गांव बड़छप्पर में रात्रि गश्त पर गए पुलिस कर्मचारियों के साथ युवकों से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी जब घटना का वीडियो बनाने लगे तो आरोपी युवकों ने उनका फोन छीन लिया। पुलिस ने हेड कांस्टेबल अनूप के बयान पर दो नामजद सहित 8-10 अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, रविवार शाम बड़छप्पर निवासी सुंदर व सुरेश, भिवानी जिले के गांव दुर्जनपुर निवासी अमित और रोहतक जिले के गांव बैंसी निवासी अमित को गिरफ्तार किया है, जिनको सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
हेड कांस्टेबल अनूप ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे वह और एसपीओ उदय सिंह व राजेश कुमार के साथ सरकारी गाड़ी में बास क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे। जैसे ही वो गांव बड़छप्पर में पहुंचे तो गांव के शिव मंदिर व तालाब के पास 10-12 लड़के छोटे हाथी में डीजे के साथ बाइक सहित खड़े थे। जब उन्होंने आरोपियों को वहां से घर चले जाने को कहा तो वो तैश में आ गए और उनके साथ गालीगलौज करने लग गए। उसके बाद आरोपियों ने उनको जबरदस्ती गाड़ी से नीचे उतारा और मारपीट करने लगे। आरोपी आपस में फौजी व अमित नाम लेकर पुकार रहे थे। जब वो अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया।
इसके बाद एसपीओ उदय सिंह के फोन से थाना प्रभारी सुखदेव सिंह को घटना की सूचना दी। इसके बाद आरोपियों ने सरकारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है। फिर पुलिस की दूसरी गाड़ी को आता देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बास पुलिस ने हेड कांस्टेबल अनूप के बयान पर बड़छप्पर निवासी सुंदर व सुरेश, भिवानी जिले के गांव दुर्जनपुर निवासी अमित और रोहतक जिले के गांव बैंसी निवासी अमित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
रात को करीब सवा एक बजे उनके पास सूचना आई थी कि हेड कांस्टेबल अनूप व एसपीओ के साथ गांव बड़छप्पर में मारपीट हुई है, जिसके बाद वह तुरंत वहां पर पहुंचे तो वहां से सभी आरोपी फरार हो चुके थे। इस मामले के चार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
- सुखदेव सिंह, थाना प्रभारी, बास