{"_id":"69406408aff3cc36c60eac95","slug":"fertilizer-and-pesticide-companies-raided-notices-issued-to-three-hisar-news-c-21-hsr1020-770854-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फर्टिलाइजर और कीटनाशक कंपनियों मारा छापा, तीन को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फर्टिलाइजर और कीटनाशक कंपनियों मारा छापा, तीन को नोटिस जारी
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा
हिसार। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सोमवार को हिसार में विभिन्न बीज, फर्टिलाइजर और कीटनाशक कंपनियों के गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कंपनियों में अनियमितताएं सामने आई, जिस पर कृषि विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
सीएम फ्लाइंग रेंज इंचार्ज सुनैना ने बताया कि हिसार में कुछ कीटनाशक और फर्टिलाइजर कंपनियों के खिलाफ शिकायतें मिली थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सोमवार को शांति फर्टिलाइजर एंड केमिकल का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि परिसर में कई गोदाम हैं, जिन्हें अलग-अलग कंपनियों को किराये पर दिया गया है।
इसके साथ ही यहां 11 कीटनाशक, फर्टिलाइजर कंपनियां और 6 बीज कंपनियां पाई गईं, जो अपने-अपने उत्पादों का भंडारण और बिक्री कर रही थीं। टीम की ओर से इन कंपनियों का रैंडम निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुमिटोमो कंपनी के गोदाम में रखे स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया, लेकिन मिलान सही नहीं पाया गया, जिसके चलते कंपनी को नोटिस दिया गया। वहीं, इसी तरह लाइफ से साइंस कॉरपोरेशन कंपनी के गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहां स्टॉक और रजिस्टर में कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। इस कंपनी को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसके बाद टीम ने हिसार स्थित खुराना एग्रो एजेंसी का भी निरीक्षण किया। यहां सी एंड एफ संचालक सचिन खुराना की मौजूदगी में जांच की गई। निरीक्षण में यहां 7 फर्टिलाइजर, पेस्टीसाइड कंपनियां और 4 बीज कंपनियां पाई गईं।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सुमिटोमो केमिकल इंडिया लिमिटेड के गोदाम में स्टॉक का मिलान किया गया, लेकिन दवाइयों का स्टॉक रजिस्टर से मिलान नहीं हो पाया। इसके बाद सायाजी सीड्स कंपनी के गोदाम और सीसीबा क्रॉप साइंस कंपनी के गोदाम जांच की गई। जहां दोनों ही कंपनियों में स्टॉक रजिस्टर व गोदाम में उपलब्ध स्टॉक का मिलान नहीं पाया गया।
तीनों कंपनियों को अनियमितता बरतने पर कृषि विभाग की गुण नियंत्रण निरीक्षक डॉ. प्रियंका की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही, एक कंपनी के कीटनाशक दवाइयों के तीन सैंपल भी लिए है, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान एएसआई सुरेंद्र, ईएसआई कृष्ण, एचसी विजय भी टीम में शामिल रहे।