फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fear on the city streets... Dogs bite 4 people including a 10-year-old child

Hisar News: शहर की सड़कों पर खाैफ...10 साल के बच्चे सहित 4 लोगों को कुत्तों ने काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fear on the city streets... Dogs bite 4 people including a 10-year-old child
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। शहर में कुत्तों का बधियाकरण और टीकाकरण अभियान चलते चार माह हो चुके हैं, बावजूद इसके सड़कों पर खौफ बरकरार है। रविवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में 10 साल के बच्चे सहित चार लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। इनमें से एक महिला को तो तीन माह में दूसरी बार कुत्ते ने काटा है।
निगम प्रशासन की तरफ से शहर में अब तक करीब 3500 कुत्तों का टीकाकरण व बधियाकरण करवाया जा चुका है। दावा यह था कि इस प्रक्रिया से कुत्तों की हिंसक प्रवृत्ति कम होगी पर इसका असर दिख नहीं रहा है। नगर निगम ने 24 अक्तूबर 2025 से आवारा कुत्तों के टीकाकरण व बधियाकरण का अभियान शुरू किया था। एजेंसी को 6 माह में 5 हजार कुत्तों का टीकाकरण व बधियाकरण का कार्य करना है।
विज्ञापन

दुपहिया सवारों के पीछे दौड़ते हैं कुत्ते : शहर के मोहल्लों में ही नहीं अर्बन एस्टेट जैसे पॉश इलाकों में भी कुत्ते दुपहिया सवारों के पीछे दौड़ते देखे जा सकते हैं। इन इलाकों में बच्चे और बुजुर्ग कुत्तों से खौफजदा रहते हैं। कई बार बाइक-स्कूटी के अनियंत्रित होने से लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस -1
ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर कुत्ते ने किया हमला
मिलगेट निवासी सुमन ने बताया कि उसका 10 साल का बेटा यश रविवार को ट्यूशन पढ़ने गया था। लौटते समय गली में बैठे एक कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके पैर पर काट लिया। आसपास के लोगों ने कुत्ते को भगाकर उसे बचाया। सुमन ने कहा कि नगर निगम कुत्तों के टीकाकरण का अभियान चला रहा है लेकिन इसका असर अब तक दिखाई नहीं दिया। कुत्ते अब भी पहले की तरह ही काट रहे हैं।

केस 2 : सातरोड की महिला को तीन माह में दूसरी बार काटा
सातरोड निवासी 42 साल की पिंकी जिला नागरिक अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंची। पिंकी ने बताया कि उसे तीन माह पहले भी एक कुत्ते ने काट लिया था। उस समय भी टीके लगवाए थे लेकिन अब दोबारा से कुत्ते ने काट लिया है। महावीर कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय प्रदीप और शहर निवासी 35 वर्षीय शीला भी एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचे।

पार्षद बोलीं-अभियान का नहीं दिखाई दे रहा असर
2 मार्च को नगर निगम सदन की बैठक में वार्ड 14 की पार्षद डॉ. सुमन यादव ने इस मुद्दे का उठाया था। उन्होंने कहा था कि बधियाकरण अभियान का कोई असर नहीं हो रहा है। कुत्ते पहले की तरह ही हिंसक हो रहे हैं और लगातार काटने के मामले भी आ रहे हैं। बैठक में वार्ड 3, 7 और 15 के पार्षद ने भी आवारा कुत्तों से निजात दिलवाने की मांग उठाई थी।

दुपहिया सवारों के पीछे दौड़ते हैं कुत्ते

शहर के मोहल्लों में ही नहीं अर्बन एस्टेट जैसे पॉश इलाकों में भी कुत्ते दुपहिया सवारों के पीछे दौड़ते देखे जा सकते हैं। इन इलाकों में बच्चे और बुजुर्ग कुत्तों से खौफजदा रहते हैं।


लोग भी समझें अपनी जिम्मेदारी

अर्बन एस्टेट में नगर निगम की ओर से कुत्तों को खाना खिलाने के लिए विशेष स्थल बनाया गया है लेकिन लोगों की आदत में सुधार नहीं है। वे इस जगह पर कुत्तों के लिए खाना डालने की बजाय घरों के आसपास घूम रहे कुत्तों को वहीं खाना दे रहे हैं।
कुत्तों के काटने के मामले

साल-संख्या

2012-4516
2013-9400
2014-7224
2015-9491
2016-8063
2017-10454
2018-11443
2019-14766
2020-2173
2021-1681
2022-4310
2023-6538
2024-6718
2025-6811
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed