फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Father gave complaint against daughter for having fake documents in Hisar

Hisar: मेरी अनपढ़ बेटी जिला पार्षद बन गई, सदस्यता रद्द करो.., डीसी को दी शिकायत

Fri, 02 Dec 2022 02:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Dec 2022 02:02 AM IST
सार

पिता का फर्जी शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र पर चुनाव लड़ने का आरोप है तो नवनिर्वाचित जिला पार्षद रोशनी देवी ने कहा कि करीब 20 साल से उसका मायके में आना-जाना बंद है। उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। विरोधियों ने उसके पिता से झूठी शिकायत दिलवाई है।

विज्ञापन
Father gave complaint against daughter for having fake documents in Hisar
शिकायत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के हिसार में मंडी आदमपुर क्षेत्र में बेटी जिला पार्षद बनी तो एक पिता ने पुलिस को शिकायत दे दी। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी अनपढ़ है और उसने चुनाव लड़ने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया है। इस बारे में गांव चौधरीवाली निवासी रामसरूप ने डीसी को शिकायत दी है। 

विज्ञापन


बता दे गांव कालीरावण निवासी रोशनी देवी ने जिला परिषद चुनाव में वार्ड-7 में प्रतिद्वंद्वी गांव की ही किरण को 1145 वोटों से हराया था। रोशनी देवी के फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे जिला पार्षद बनने की शिकायत उसके ही पिता गांव चौधरीवाली निवासी रामसरूप ने जिला उपायुक्त से की है।
विज्ञापन


रामस्वरूप ने बताया कि उसकी लड़की रोशनी देवी की शादी गांव कालीरावण में महेंद्र साहू के साथ हुई थी। उसकी लड़की रोशनी अनपढ़ है और उसने कभी भी उसका दाखिला सरकारी या प्राइवेट तौर पर किसी स्कूल या शिक्षण संस्थान में नहीं करवाया। उसकी लड़की ने चुनाव लड़ने के लिए जो शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र लगाया है वह फर्जी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जांच के लिए हूं तैयार : रोशनी 
नवनिर्वाचित जिला पार्षद रोशनी देवी ने कहा कि कुछ लोगों को हार हजम नहीं हो रही है और विरोध हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। करीब 20 साल से उसका मायके में आना-जाना बंद है। उसके पिता रामस्वरूप के साथ उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। विरोधियों ने उसके पिता से झूठी शिकायत दिलवाई है, वे हर जांच के लिए तैयार हैं।


कई सालों से पिता और बेटी का आपस में विवाद चल रहा है। मायके के बाद ससुराल में रोशनी देवी ने ओपन बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की थी। चुनाव से पहले भी अधिकारियों द्वारा शैक्षणिक प्रमाणपत्र की जांच की जाती है। रोशनी देवी का शैक्षणिक प्रमाण पत्र सही है। - कुलदीप डेलू, नवनिर्वाचित सरपंच, चौधरीवाली 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed