फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Father accused of raping daughter

पिता पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Father accused of raping daughter
हिसार। जिले के एक गांव निवासी महिला ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अग्रोहा थाने में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि मार्च 2013 को एक दिन उसकी माता काम से बाहर गई थी। उस दौरान उसके पिता ने उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान देने की धमकी दी। आरोप है कि वह कई बार उसके साथ गलत काम कर चुका है। उसने जब अपनी मां को इस बारे में बताया तो चुप रहने को कहा गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब साढ़े पांच वर्ष पहले हुई। आरोप है कि शादी के बाद वह अपने मायके जाती है तो उसके पिता उसे गलत नीयत से देखते हैं। वहीं एक अन्य मामले में महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं मामा ससुर पर अन्य के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले राजस्थान निवासी युवक से हुई थी। उसका पति तीन शादी कर चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed