{"_id":"65c27182bddf00bc5a0ff067","slug":"farooq-died-due-to-a-rope-being-put-around-his-neck-while-sitting-on-the-bed-and-a-noose-was-formed-after-falling-down-hisar-news-c-21-hsr1020-315781-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बेड पर बैठकर गले में डाली रस्सी और नीचे गिरने से फंदा बनने के कारण हुई थी फारूक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बेड पर बैठकर गले में डाली रस्सी और नीचे गिरने से फंदा बनने के कारण हुई थी फारूक की मौत
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 1-4 में रहने वाले 10 साल के फारूक के शव का मंगलवार सुबह नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम हुआ। एचटीएम थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता मोनू के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
नौकरी का फार्म भरने गए थे
सेक्टर 1-4 में रहने वाले मोनू ने बताया कि डीसीएम मील में काम करता है। पत्नी सुनीता पास के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। 10 साल का बेटा फारूक पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। बेटी मानसी पांच साल की है। उसने बताया कि सोमवार शाम 4 बजे पत्नी के साथ सीएससी सेंटर पर गए थे। वहां पर पत्नी ने नौकरी के लिए फार्म भरा था। जब घर से निकले थे तो बेटा फारूक पढ़ाई कर रहा था और मानसी उसके साथ बेड पर बैठी थी। शाम को जब घर लौटे तो देखा कि बेटा जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। ऐसे में उसे अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोनू ने बताया कि दरवाजे पर रस्सी लगाई हुई थी। बेटी ने बताया कि भाई ने खेलते समय बेड पर बैठकर गले में रस्सी डाल ली। अचानक वह बेड से जमीन पर जा गिरा। मोनू ने बताया कि गिरने के कारण बेटे के गले में रस्सी का फंदा बन गया जिस कारण उसकी मौत हो गई।