फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers worried about fertilizer in Hisar district

Hisar: जिले में डीएपी के बाद अब एनपीके का भी संकट, किसान सुबह 5 बजे से लगे लाइनों में

Mon, 04 Nov 2024 03:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 03:40 PM IST
सार

किसानों की मांग है कि प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराना चाहिए।

विज्ञापन
Farmers worried about fertilizer in Hisar district
लाइन में लगे किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार जिले में पिछले करीब 20 दिन से डीएपी का संकट बना हुआ है। डीएपी न मिलने के कारण किसानों को गेंहू की बिजाई में दिक्कतें आ रही हैं। किसानों ने कृषि विभाग की सिफारिश पर डीएपी के स्थान पर एनपीके खाद खरीदना शुरु किया तो किसानों को वह भी नहीं मिला। जिले में अब तक एनपीके के लिए भी लंबी लाइनें लगना शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


सोमवार को किसानों को एनपीके खाद पहुंचने की जानकारी मिली तो किसान सुबह से ही लाइन में लग गए। किसानों ने बताया कि सुबह 5 बजे आकर लाइन में लग गए थे। खाद के लिए काउंटर सुबह 9 बजे खोला गया तो करीब 300 से अधिक किसान लाइन में लगे हुए थे। किसानों की संख्या अधिक होने पर तथा एनपीके की उपलब्धता कम होने पर किसानों के लिए खाद के बैग तय कर दिए गए। एक किसान को केवल 5-5 बैग देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे बाद भी किसानों को खाद बांटना शुरू नहीं किया जा सका। कृषि विभाग के कुछ कर्मी भी मौके पर पहुंचे। किसानों ने बताया कि अब खाद नहीं मिला तो बिजाई में देरी हो जाएगी। जिससे फसल का उत्पादन कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई किसान 5 एकड़ सरसों- गेंहू लगाएगा तो उसे 10 बैग की जरूरत होगी। अब यहां केवल 5 बैग दिए जा रहे हैं। अब काम छोड़कर दोबारा फिर आना होगा। दोबारा खाद कब आएगी इसकी कोई जानकारी किसी के पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed