{"_id":"601d9b138ebc3e4a0b3a2d6e","slug":"farmers-will-jam-on-21-places-in-the-district-today-hisar-news-rtk5940009143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 21 जगहों पर आज किसान करेंगे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 21 जगहों पर आज किसान करेंगे चक्का जाम
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में किसान-मजदूर संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शनिवार को जिले में 21 जगहों पर चक्का जाम किया जाएगा। दोपहर 12 से 3 बजे तक इन चयनित जगहों पर मुख्य मार्ग जाम करके आवागमन पूरी तरह से बंद किया जाएगा। हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवाओं एंबुलेंस आदि को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
जिले में जगह-जगह चक्का जाम होने के कारण तीन घंटे तक रोडवेज बस सेवा भी प्रभावित रहेगी। चक्का जाम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए सभी डीएसपी अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
इन जगहों पर किया जाएगा चक्का जाम
रोड गांव
हिसार-ईश्वरवाल रोड स्याहड़वा, कैमरी
हिसार-तोशाम रोड कंवारी
हिसार-हांसी रोड रामायण टोल
हिसार-बरवाला रोड बाडो पट्टी टोल
हिसार-अग्रोहा रोड लांधड़ी टोल, अग्रोहा
हिसार-भादरा रोड धीरणवास, बालसमंद
बरवाला-अग्रोहा रोड कुलेरी
बरवाला-हांसी रोड घिराय
बरवाला-उकलाना रोड राजली
उकलाना-टोहाना रोड सुरेवाला मोड़
हांसी-तोशाम रोड पपोसा
हांसी-मुंढाल रोड मुंढाल
हिसार-मोडाखेड़ा रोड सीसवाल
हांसी-नारनौंद रोड माजरा प्याऊ
हांसी-बास रोड बडाला
हिसार-सिवानी रोड चौधरीवास टोल
आदमपुर
मुंढाल-जींद रोड बास
तहसील स्तर पर कमेटियां गठित
किसान सभा के प्रेस सचिव सूबेसिंह बूरा ने बताया कि छह फरवरी को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर दोपहर 12 से 3 बजे तक हिसार जिले की पूरी सड़कें पूर्ण रूप से बंद रखी जाएंगी। सभा के जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार के नेतृत्व में हिसार जिले की सभी तहसीलों पर कमेटियों का गठन किया गया है। ये समितियां बंद को पूर्ण रूप से कामयाब करने में भागीदारी अदा करेंगी। हिसार तहसील में रमेश मिरकां, सुभाष कौशिक, राजकुमार ठोलेदार, रामानंद यादव, कृष्ण चौटाला, राजकुमार झिंझरिया, सोमबीर पिलानिया आदि को लिया गया है। बालसमंद तहसील में कृष्ण गावड़ प्रधान, संदीप धीरणवास, महेंद्र सिंह रघुवीर गावड़, बलराज बिजला आदि शामिल किए गए हैं। आदमपुर तहसील में जिला सचिव सतबीर धायल, भूपसिंह बिजारणिया, मेजर नरषोत्तम जिला पार्षद आदि शामिल रहेंगे। बरवाला व उकलाना तहसील में भूप सिंह प्रधान नया गांव, दयानंद ढुकिया सचिव, रिछपाल कड़वासरा, सतबीर बलौदा, बलबीर नंबरदार पाबड़ा और हांसी में रोहतास ढंढेरी प्रधान, कर्मसिंह कंवारी, प्रदीप सिंह ढुल, सुखपाल के नेतृत्व में आसपास की सड़कें पूरी तरह से जाम रखी जाएंगी।
विज्ञापन
चक्का जाम को देखते हुए क्षेत्र में रिजर्व पुलिस बल की छह कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा मुख्यालय के चारों तरफ नाके लगा दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
- नितिका गहलोत, एसपी, हांसी जिला मुख्यालय