फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers surrounded the mini secretariat and burnt the effigy of the government

किसानों ने लघु सचिवालय को घेराव कर सरकार का पुतला फूंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the mini secretariat and burnt the effigy of the government
लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : Hisar
हिसार। लखीमपुर की घटना के खिलाफ किसानों ने सोमवार को लघु सचिवालय का घेराव किया। सरकार के खिलाफ नारेेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक किसान लघु सचिवालय के मुख्य गेट के सामने बैठे रहे।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार ने किया। संचालन प्रेस सचिव सूबे सिंह बूरा ने किया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव करके धरना दिया। साथी किसानों की हत्या से गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सीएम का पुतला फूंका।
विज्ञापन

किसान सभा के महासचिव सुमित दलाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से दिए गए विवादित बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। प्रदेश का मुखिया का बयान प्रदेश में किसानों में झगड़ा करवाने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार लाठी, सांप्रदायिकता व जातिवाद का जहर घोलने का काम कर रही है। प्रदेश के किसानों ने हमेशा भाईचारे को ही महत्व दिया है। धरने पर बैठे किसानों ने नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। जिला उपायुक्त ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों का ज्ञापन लिया। प्रदर्शन में सूबेदार रणबीर सिंह मलिक, राजू भगत, श्रद्धानंद, संदीप सिवाच, रमेश मिरकां, कुलदीप, राजकुमार ठोलेदार, समंद्र नंबरदार, दशरथ, प्रदीप, आनंद देव सांगवान, कृष्ण कुमार सांवत, विरेन्द्र बागौरिया, रैमन नैन, सरोज बिछपड़ी, सतबीर रोहिल सहित अनेक किसान नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed