फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers raised slogans against the PM at the toll plaza

Hisar News: टोल प्लाजा पर किसानों ने किसानों ने की पीएम के खिलाफ नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers raised slogans against the PM at the toll plaza
हांसी रामायण टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए विभिन्न किसान संगठन के सदस्य।
हांसी। हांसी से हिसार रोड पर स्थित रामायण टोल प्लाजा पर किसानों ने कड़ी ठंड व घनी धुंध के बावजूद प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि सरकार किसानों की मांगें तुरंत मान ले और किसान नेता डल्लेवाल का अनशन समाप्त करवाए। किसानों ने चेतावनी दी की अगर डल्लेवाल को कुछ हुआ तो मामला हमारे बस से बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन

इस तय प्रदर्शन के लिए किसान सुबह 10 बजे से ही टोल प्लाजा पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रोष जताते हुए नारेबाजी की गई। भारतीय किसान नौजवान यूनियन के जिला प्रधान दशरथ मलिक ने बताया कि टोल प्लाजा पर सभी किसान यूनियन के सदस्य पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल के अनशन को 46 दिन हो गए हैं। हालत नाजुक होती जा रही है। सरकार को पहले ही चेतावनी दे रहे हैं कि मांगें मान लें। क्योंकि फिर किसान न जनता के कहे रुकेंगे ना ही प्रशासन के।
विज्ञापन

इस दौरान किसान नेताओं ने घोषणा करते हुए कहा कि 13 जनवरी को लोहड़ी के अवसर पर नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी। यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार को 12 मांगों का प्रस्ताव दिया है। जिनमें एमएसपी गारंटी कानून, संविधान की पांचवीं सूची का क्रियान्वयन, किसानों का कर्ज माफी और मजदूरों को उचित मजदूरी शामिल हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तीखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed