फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers gave ultimatum till 31st regarding the problem of waterlogging in Adampur

Hisar News: आदमपुर में जलभराव की समस्या को लेकर किसानों ने दिया 31 तक का अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers gave ultimatum till 31st regarding the problem of waterlogging in Adampur
हिसार। आदमपुर जलभराव का स्थायी समाधान, बर्बाद फसलों का उचित मुंआवजा, नहरों में 2 सप्ताह पानी की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा मोडाखेड़ा इकाई का सम्मेलन मोहर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को हुआ जिसमें 15 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया। सर्वसहमति से अशोक कुमार को प्रधान चुना गया। सचिव विक्रम गुजर, कोषाध्यक्ष रोहताश मांकड, उपप्रधान मोहर सिंह, राजीव, सहसचिव रघुबीर सिंह व अनिल नायक चुने गए। सलाहकार राजेश कुमार, रोहताश, राजेराम, सुरजीत सिंह, गिरधारी, साहब राम, मुकेश, संदीप कुमार को कमेटी का सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

तहसील कमेटी के सचिव कपूर सिंह बगला ने कहा कि सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला महासचिव सतबीर सिह धायल ने कहा कि 31 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं की तो 31 जुलाई को तहसील सम्मेलन मे कड़ा फैसला लेने पर किसान मजबूर होंगे। तहसील कमेटी के वरिष्ठ नेता रुघुबीर मडेरना ने कहा कि किसान बिजली का निजीकरण कभी नहीं होने देंगे। सरकार तुरंत प्रभाव से स्मार्ट मीटर योजना वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed