फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers burnt effigy of BJP MP Brij Bhushan

Hisar News: किसानों ने भाजपा सांसद बृज भूषण का फूंका पुतला

Wed, 03 May 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 03 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers burnt effigy of BJP MP Brij Bhushan
लघु सचिवालय के समक्ष डीएसओ शमशेर सिंह को मांग पत्र सौंपते किसान।   संवाद
सिरसा। दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में किसानों ने भाजपा सांसद के पुतले की शव यात्रा निकाली। किसानों ने रोष प्रदर्शन करते हुए लालबत्ती चौक पर पुतले का दहन किया। किसानों ने सांसद बृजभूषण को बर्खास्त करने व गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने के लिए लघु सचिवालय के समक्ष धरना भी दिया।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के किसान संगठन, सामाजिक संस्थाएं खिलाड़ियों के धरने के समर्थन में आए। सभी सदस्य अनाज मंडी स्थित किसान भवन में एकत्र हुए। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने कहा कि देश के लिए मेडल लाने वाले खिलाड़ी सरकार के सांसद व मंत्रियों के खिलाफ धरना देने को मजबूर हैं। पहले खेल मंत्री तो सांसद के खिलाफ मोर्चा लगा रखा है। भाजपा सरकार में कोई भी वर्ग धरना देने से वंचित नहीं रह गया है। सरकार अपने मंत्रियां और नेताओं को बचाने में लगी हुई है। बीते कई दिनों से खिलाड़ी दिल्ली में जंतर मंतर पर बैठकर इंसाफ की मांग कर रहे है, लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा अराजनीतिक के आह्वान पर देश भर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन



सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग, किसानों ने दिया धरना
सरसों की खरीद दोबारा से शुरू करने की मांग को लेकर किसान लघु सचिवालय में पहुंचे। यहां पर किसानों ने उपायुक्त को मांगपत्र सौंपने की बात कही। उपायुक्त के कार्यालय में न होने की सूचना मिलने पर किसानों ने लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर धरना दे दिया। करीब आधे घंटे बाद किसानों ने यहां पर डीएसओ को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने कहा कि सरसों की सरकारी खरीद एक मई को अचानक सरकार ने फरमान जारी कर बंद कर दिया। जिला की सभी अनाज मंडियों में सैकड़ों किसानों के ई-खरीद के टोकन भी कट चुके थे। प्रदेश में मेरी फसल-मेरा ब्योरा के तहत 11 लाख 55 हजार क्विंटल सरसों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें अभी तक 7 लाख 80 हजार क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। इसमें सरकारी एजेंसियों ने 5 लाख 48 हजार क्विंटल सरसों ही खरीदी है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से अभी तक 3 लाख 76 हजार क्विंटल सरसों की खरीद अभी भी बाकी है। लखविंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही थी कि किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा, लेकिन सरकार अपने वादे से मुकर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed