{"_id":"69d950e454855188f00f1045","slug":"farmers-block-the-highway-at-landhdi-toll-today-250-policemen-deployed-hisar-news-c-21-hsr1020-847615-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किसानों का लांधड़ी टोल पर हाईवे जाम आज, 250 पुलिसकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किसानों का लांधड़ी टोल पर हाईवे जाम आज, 250 पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन
हिसार। एक लंबे समय के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को नेशनल हाईवे जाम का एलान किया है। फसल खरीद प्रक्रिया के विरोध में किसान सुबह 11 से 3 बजे तक लांधड़ी-चिकनवास टोल पर प्रदर्शन करेंगे। जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने 250 कर्मचारियों को तैनात किया है जिसमें 70 कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे। शहर में पुलिस के नाके रहेंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक सरदानंद की अगुवाई में जाम का एलान किया गया है। उन्होंने कहा कि फसल खरीद को लेकर जो शर्तें थोप दी गई हैं उन्हें किसी सूरत में नहीं माना जाएगा। गेट पास और बायोमेट्रिक की जबरदस्ती बंद की जाए। किसान सरकार के नए खरीद नियमों के खिलाफ हैं। गेट पास, बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नंबर प्लेट को लेकर किसानों को बहुत दिक्कतें आएंगी।
मंडियों के बाहर लंबी लाइनें लग जाएंगी। जब सरकार के पास किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के जरिए पूरा ब्योरा है तो अब जबरदस्ती की शर्त लगाकर क्यों परेशान किया जा रहा है? किसान नेता शमशेर नंबरदार ने बताया कि शनिवार को लांधड़ी-चिकनवास टोल पर सभी किसान सुबह 10:30 बजे इकट्ठा होंगे और सुबह 11 से 3 बजे तक रोड जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि पुलिस के 250 कर्मचारी लांधड़ी और मय्यड टोल पर तैनात रहेंगे। एनएच पर मय्यड़ से अग्रोहा के बीच सभी प्रमुख चौकों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को भी अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस की टीम के साथ व्रज वाहन भी रहेगा। एक इंस्पेक्टर के साथ 71 पुलिसकर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। यह दल पुलिस लाइन में तैनात रहेगा। किसी तरह की शिकायत मिलने पर यह रिजर्व टीम तुरंत मौके पर भेजी जाएगी।