फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   farmer will close all raod on 6 February

6 फरवरी को 12 से 3 बजे तक छोटे-बड़े सभी मार्ग किए जाएंगे जाम : धवले

Wed, 03 Feb 2021 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
farmer will close all raod on 6 February
लांधड़ी टोल पर आयोजित रैली में उपस्थित लोग और संबोधित करते अशोक धवले। - फोटो : Hisar
हिसार। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धवले ने कहा कि 6 फरवरी को पूरे देश में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक छोटे-बड़े सभी मार्गों को जाम किया जाएगा। सरकार किसानों को हल्के में ले रही है और शांतिपूर्ण आंदोलन को तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। धवले मंगलवार को लांधड़ी टोल पर आयोजित विशाल किसान रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में भारी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थीं।
विज्ञापन

धवले ने कहा कि सरकार ने पहले किसान विरोधी कृषि कानून लागू किए और अब जो बजट पेश किया है, वह भी पूरी तरह किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका हुआ है और किसान दिल्ली के चारों ओर बॉर्डर पर बैठ कर आंदोलन चला रहे हैं, लेकिन अब दिल्ली के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा 6 फरवरी के चक्का जाम को विफल करने के लिए सरकार ने सड़कों पर जो कील लगाई हैं, उनके बारे में और दिल्ली में प्रवेश करने के बारे में समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन फरवरी बिजली कर्मचारी भी सड़कों पर उतर रहे हैं, जिस कारण पूरे देश को बिजली समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। राज्य अध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि आम बजट किसान विरोधी है और बजट के बारे में बताने के लिए समिति की कमेटियां गांव-गांव जाकर किसानों और ग्रामीणों को बताएंगी। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने भी रैली को संबोधित किया। उकलाना में सूरेवाला चौक पर चढ़ूनी ने किसानों से आह्वान किया कि भाजपा नेताओं को गांवों में नहीं घुसने देना।

लांधड़ी टोल पर आयोजित रैली में हाथ उठाकर समर्थन करतीं महिलाएं।

लांधड़ी टोल पर आयोजित रैली में हाथ उठाकर समर्थन करतीं महिलाएं।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed