फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer of Narnaund injured in the struggle to break the block on Khanauri border

Hisar News: खनौरी बॉर्डर पर नाका तोड़ने के संघर्ष में नारनौंद का किसान घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmer of Narnaund injured in the struggle to break the block on Khanauri border
हांसी। खनौरी बॉर्डर पर दूसरे दिन नाका तोड़ने के लिए किसान व प्रशासन के बीच में हुए संघर्ष में नारनौंद का किसान कक्का सिंह घायल हुआ। कक्का सिंह के पैर के अंगूठे में रबड़ की गोली लगी। उसे पास के ही अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं माजरा, खोखा जैसे गांवों से भी किसान नाके पर पहुंचे।
विज्ञापन

नारनौंद के किसान कक्का सिंह बैरिकेड तोड़ने के लिए अन्य किसानों के साथ संघर्ष कर रहे थे। इस दौरान पुलिस द्वारा वहां पर रबड़ की गोलियां चलाई गईं। एक गोली उनके पैर में लगी। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान ने बताया कि दूसरे दिन काफी संख्या में हिसार जिले के किसान वहां पहुंचे हैं। माजरा, खोखा जैसे गांवों से भी किसान वहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि नाके को तोड़ने के लिए किसानों द्वारा संघर्ष किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा सख्त नाके लगाए गए हैं। वहीं मसूदपुर गांव से भी किसानों की खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। किसानों ट्रैक्टर लेकर वहां रवाना हुए। बता दें कि किसान पुलिस को चकमा देकर खनौरी बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। पुलिस को भी सूचना नहीं लग रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed