फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer Leader Rakesh Tikait Indecent remarks At Hisar Bar Association Protest

हिसार: 'टीका लगवाएंगे, पर टेस्ट नहीं कराएंगे' टिकैत बोले- हमें छेड़ा तो करेंगे सुताई

Fri, 23 Apr 2021 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Apr 2021 01:46 PM IST
सार

टिकैत ने कहा कि बॉर्डर पर बैठे किसान इंजेक्शन लेंगे लेकिन कोरोना टेस्ट नहीं कराएंगे। इंजेक्शन भी तब लगवाएंगे जब आधे इंजेक्शन पुलिस कर्मी लगवाएंगे। हमें सरकार पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

विज्ञापन
Farmer Leader Rakesh Tikait Indecent remarks At Hisar Bar Association Protest
हिसार में बार एसोसिएशन के धरने में पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान नेता राकेश टिकैत शुक्रवार को हरियाणा के हिसार में पहुंचे। उन्होंने बार एसोसिएशन के धरने को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हमें छेड़ने का प्रयास किया गया तो हम भी सुताई करेंगे। सुताई शब्द का मतलब हमारे गांवों के लोग काफी अच्छे से समझते हैं।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में टिकैत ने कहा कि यूपी में भी तंबू उखाड़ रहे हैं। सरकार का पूरा देश में विरोध है। एक डेढ़ महीने बाद यूपी में सबसे अधिक सभाएं होंगी। दिल्ली के चारों ओर करीब 300 मीटर के एरिया के हिस्से को हरियाणा ही माना जाता है। इन एरिया के लोग सबसे कम समय में दिल्ली पहुंच सकते हैं। इस कारण आंदोलन की जिम्मेदारी इस क्षेत्र के लोगों के कंधों पर ज्यादा हैं। 
विज्ञापन



कोरोना वैक्सीन पर उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर बैठे किसान इंजेक्शन लेंगे लेकिन कोरोना टेस्ट नहीं कराएंगे। इंजेक्शन भी तब लगवाएंगे जब आधे इंजेक्शन पुलिस कर्मी लगवाएंगे। हमें सरकार पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरह का बुखार ही है कोरोना

टिकैत ने सवाल किया कि अगर कोरोना इतना खतरनाक है तो कुछ लोग बंगाल में रैली क्यों कर रहे हैं। कोरोना को एक तरह का बुखार ही मान सकते हैं। लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही तो वहां की सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। 





सरकार पांच साल चलती है तो आंदोलन क्यों नहीं चल सकता
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे साथ धोखा करती है। बंगाल के साथ भी धोखा कर रही है। अभी 5 महीने ही आंदोलन चला है। अगर सरकार पांच साल चलती है तो आंदोलन 5 साल क्यों नहीं चल सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed