फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer leader attacked in Hisar, angry people made toll free

Haryana: हिसार में किसान नेता और टोलकर्मियों में झड़प, विरोध में किसानों ने डाला डेरा, टोल फ्री कराया

Mon, 12 Dec 2022 09:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 09:49 PM IST
सार

किसान नेता संदीप धीरणवास का आरोप है कि टोल कर्मी ने हमला किया है, वहीं टोल प्रबंधन का आरोप है कि किसान नेता ने हमला किया है। किसान आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। 

विज्ञापन
Farmer leader attacked in Hisar, angry people made toll free
टोल पर इकट्ठा हुए किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में लांधड़ी-चिकनवास टोल पर सोमवार दोपहर किसान नेता संदीप धीरणवास और टोलकर्मियों में झड़प हुई। इससे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने टोलकर्मियों पर संदीप पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए टोल पर डेरा डाल दिया है।

विज्ञापन

 

संदीप धीरणवास पर हमले की जानकारी के बाद किसान टोल पर एकत्र हो गए। किसानों ने टोल पर नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है। टोल को सभी वाहनों के लिए फ्री करा दिया गया है।

विज्ञापन

 

किसानों ने प्रशासन को हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। घायल किसान नेता को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा मे भर्ती करवाया गया है। उधर, टोल प्रबंधन ने किसान नेता पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में एक टोल कर्मी भी घायल हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

धरना दे रहे किसानों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे किसान नेता संदीप धीरणवास अग्रोहा से हिसार की तरफ जा रहे थे। किसानों का आरोप है कि लांधड़ी-चिकनवास टोल से गुजरते समय टोलकर्मियों ने झगड़ा किया और संदीप धीरणवास पर डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के आपातकालीन विभाग में भर्ती करवाया गया है।

 

संदीप धीरणवास के हमले की सूचना के बाद क्षेत्र के किसान टोल पर एकत्र हो गए। किसानों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरकार व प्रसासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जाहिर किया। किसानों ने टोल पर अनिश्चितकालीन डेरा डाल दिया है।

 

साथ ही किसानों के लिए लंगर शुरू कर दिया है। किसानों ने सभी वाहनों के लिए टोल को फ्री करा दिया। किसानों ने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर लेता तब तक धरना जारी रहेगा। अगर पुलिस प्रशासन करवाई नहीं करता तो जिले के चारों टोलों के किसानों की कमेटी मंगलवार को 11 बजे निर्णय लेगी।
 

किसान नेता से आई कार्ड मांगा तो उसने नहीं दिखाया , झगड़ा करने लगा। किसान नेता ने टोल कर्मी पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे टोल कर्मचारी जसबीर को घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा मे भर्ती करवाया गया है। - सुरेंद्र यादव, टोल मैनेजर, हिसार



हमारे पास दो घायल पहुंचे हैं। दोनों को उपचार दिया जा रहा है। पुलिस को भी सूचना दी जा चुकी है।  - राकेश शर्मा, सीएमओ, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज

कैंडल मार्च निकाला
किसानों ने रात करीब 8 बजे बाद टोल प्लाजा पर कैंडल मार्च निकाला, जिसमें किसानों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। किसान झुकेगा नहीं के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed