{"_id":"624f329b2fa05472225e52c4","slug":"fake-examinee-was-giving-examination-in-fc-girls-school-leaving-the-answer-sheet-and-dodging-the-flying-team-hisar-news-hsr628567821","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसी गर्ल्स स्कूल में परीक्षा दे रहा था फर्जी परीक्षार्थी, उत्तर पुस्तिका छोड़ फ्लाइंग टीम को चकमा दे भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसी गर्ल्स स्कूल में परीक्षा दे रहा था फर्जी परीक्षार्थी, उत्तर पुस्तिका छोड़ फ्लाइंग टीम को चकमा दे भागा
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को 12वीं कक्षा के भूगोल विषय की परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में ऐ यूएमसी (अनुचित साधन संबंधित केस) बनाया गया। परीक्षा के दौरान एफसी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रश्न पत्र फ्लाइंग टीम निरीक्षण करने पहुंची तो एक परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देता पकड़ा गया। हालांकि वह उत्तरपुस्तिका छोड़कर फ्लाइंग टीम को चकमा देकर भाग निकला।
इसके बाद परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में उड़नदस्ता टीम ने असली परीक्षार्थी का यूएमसी बनाया है। वहीं, एफसी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दूसरे की जगह परीक्षा देने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने एक परीक्षार्थी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रश्न पत्र उड़नदस्ता के राकेश कुमार ने बताया कि एफसी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र में दोपहर करीब ढाई बजे टीम निरीक्षण करने पहुंची। चेकिंग के दौरान उन्हें एक परीक्षार्थी पर शक हुआ, तो उन्होंने उस परीक्षार्थी से पूछताछ की। उसका एडमिट कार्ड चेक किया। अन्य डिटेल लेकर जब उसकी पहचान की गई तो वह परीक्षार्थी फर्जी निकला। राकेश कुुमार ने बताया कि इसकी सूचना परीक्षा केंद्र अधीक्षक को दी। जब उड़नदस्ता टीम ने उक्त परीक्षार्थी को लेकर परीक्षा केंद्र से बाहर आने लगी तो वह मौका देख भाग गया।
विज्ञापन
प्रवेश के समय गहनता से नहीं होती जांच
दोपहर साढ़े 12 बजे बोर्ड परीक्षा शुरू होती है। 12 बजे से परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते हैं। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की गहनता से चेकिंग नहीं की जाती है। परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड देखकर उसको अंदर भेज दिया जाता है। इस दौरान एडमिट कार्ड के बार कोड को स्कैन करके परीक्षार्थी की पहचान नहीं की जा रही है। परीक्षा केंद्र अधीक्षक की लापरवाही का फायदा उठाकर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर जाते हैं। अगर प्रवेश के दौरान बार कॉड को स्कैन करके परीक्षार्थी की पहचान की जाए तो फर्जी परीक्षार्थियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
वीरवार को हुई परीक्षा के दौरान सिर्फ एक परीक्षार्थी का यूएमसी बनाया है। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते की टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। नकल रहित परीक्षा आयोजित करवाने के लिए पूरी सख्ती का प्रयोग किया जा रहा है। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार
परीक्षार्थी के खिलाफ केस दर्ज
वीरवार को भूगोल की परीक्षा के दोरान एफसी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दूसरे की जगह परीक्षा देने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने एक परीक्षार्थी पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में केंद्र अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि हमने परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर-5 में बैठे परीक्षार्थियों को चेक किया। पूछताछ के दौरान एक परीक्षार्थी उत्तरपुस्तिका, प्रश्नपत्र व आधार कार्ड छोड़कर भाग गया। उन्होंने कहा कि यह परीक्षार्थी दूसरा परीक्षार्थी की जगह बैठकर परीक्षा दे रहा था। परीक्षा केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने उक्त परीक्षार्थी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।