फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Factory worker dies from drowning in the canal

Hisar News: नहर में डूबने से फैक्टरी कर्मचारी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Factory worker dies from drowning in the canal
हिसार। सातरोड गांव के पास बुधवार सुबह को नहर में नहाते वक्त डूबने से फैक्टरी कर्मचारी राय सिंह (36) की मौत हो गई। राय सिंह का शव शाम को मीरकां गांव के पास नहर में मिला। मृतक की पहचान उसके मोबाइल के माध्यम से हुई।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि गांव भानगढ़ (भिवानी) निवासी राय सिंह अब सातरोड में किराए के कमरे में रहता था। वह एक फैक्टरी में काम करता था। बुधवार सुबह शराब के नशे में नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। बुधवार शाम को मीरकां के पास से एक शव बरामद हुआ। पुलिस ने उसके मोबाइल की सिम निकाल दूसरे मोबाइल में डालकर संपर्क किया तो परिजनों ने बताया कि यह फोन नंबर राय सिंह का है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed