फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Exicutive election in GJU

जीजेयू में पहली बार होंगे एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चुनाव

Thu, 27 Aug 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Thu, 27 Aug 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन

जीजेयू में लंबे समय से चले आ रहे एग्जीक्यूटिव काउंसिल में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसरों के चुनाव करवाने की मांग पर प्रशासन ने मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और एमडीयू यूनिवर्सिटी की तर्ज पर अब जीजेयू में एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चुनाव होंगे। जीजेयू के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है।
विज्ञापन


विवि प्रशासन का यह कदम युवा प्रोफेसरों की एग्जीक्यूटिव काउंसिल में भागीदारिता को सुनिश्चित करेगा। 15 सितंबर को असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर मतदान के जरिए ईसी के सदस्यों को चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 सालों में पहली बार ली चुनाव कराने की जिम्मेदारी
साल 1995 में जीजेयू विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। तभी से शिक्षकों की ईसी के सदस्यों के चयन की मांग चली आ रही थी। लेकिन विवि प्रशासन के कुलपतियों ने कभी इस ओर गौर ही नहीं किया। 20 सालों में पहली बार जीजेयू के कार्यवाहक कुलपति डॉ. आरएस शर्मा ने ईसी सदस्यों के चुनाव करवाने की जिम्मेदारी ली है, जिसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य
जीजेयू में एग्जीक्यूटिव काउंसिल में 16 सदस्य होते हैं। काउंसिल की अध्यक्षता विवि का कुलपति करता है। इसके अलावा टेक्निकल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, स्पेशल सेक्रेटरी गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा, गवर्नमेंट कॉलेज पन्नीवालामोटा के प्रिंसिपल, जीजेयू रजिस्ट्रार, 3 विभागों के डीन, 2 प्रोफेसर, 1 असिस्टेंट प्रोफेसर, 1 एसोसिएट प्रोफेसर व विभिन्न संस्थाओं से जुड़े सीनियर लोग होते हैं।

इस प्रकार होगी चुनाव प्रक्रिया
जीजेयू में कुल 100 असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और 27 एसोसिएट प्रोफेसर हैं। चुनाव के नामांकन करने की तारीख 26 से 28 अगस्त है और नाम वापस लेने की तिथि 4 सितंबर है। जीजेयू के फैकल्टी हाउस में 15 सितंबर को 1 असिस्टेंट व 1 एसोसिएट के पद को लेकर चुनाव करवाया जाएगा।


खास बात यह है कि असिस्टेंट के चयन में केवल असिस्टेंट प्रोफेसर ही वोटिंग कर सकते हैं, जबकि एसोसिएट के चयन के समय असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर दोनों वोटिंग करेंगे। इसके अलावा दोनों पदों के लिए कोई अनुभव की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। ऐसे में बस नियमित शिक्षक होना ही जरूरी रखा गया है।

जीजेयू में पहली बार एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसा पिछले 20 सालों में नहीं हुआ है। 1 असिस्टेंट व 1 एसोसिएट के पद के लिए 15 सितंबर को चुनाव होगा, जिसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सरदार सुरेंद्र सिंह, चुनाव अधिकारी जीजेयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed