फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Exam to be postponed to May 1

गुजवि में एक मई से होने वाली परीक्षाएं फिर स्थगित, अब केवल ऑनलाइन होगी

Wed, 28 Apr 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Exam to be postponed to May 1
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की स्नातक पांचवें सेमेस्टर और स्नातकोत्तर तीसरे सेमेस्टर की एक मई से शुरू होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब ये परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से होंगी। नई डेटशीट की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों, कुलसचिव, डीन ऑफ कॉलेजिज, परीक्षा नियंत्रक और गणित विभाग के शिक्षक प्रो. कुलदीप बंसल ने भाग लिया। बैठक में एक मई से होने वाली परीक्षाओं के संचालन और सम सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के बारे में चर्चा हुई। कोरोना की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए संबद्ध महाविद्यालयों की एक मई से शुरू होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। परीक्षाओं के लिए नई डेट शीट की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

वेबसाइट पर भर सकेंगे ऑनलाइन विकल्प
जिन विद्यार्थियों ने परीक्षाओं के लिए ऑफलाइन माध्यम विकल्प दिया था, ऐसे परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से 29 अप्रैल को ऑनलाइन विकल्प चुन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed