फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Exam forms can be filled without late fees till 26th

Hisar News: कॉलेजों में प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म बिना लेट फीस 26 तक भरे जाएंगे

Fri, 20 Dec 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 20 Dec 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Exam forms can be filled without late fees till 26th
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों में बैचलर कोर्स के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म बिना लेट फीस 26 तक भरे जाएंगे। इसके अलावा विवि की तरफ से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर भी टेंटेटिव डेटशीट जारी कर दी है, जिसके अनुसार बैचलर कोर्सों के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 जनवरी से होंगी।
विज्ञापन

परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने के लिए विभिन्न कॉलेजों ने विवि प्रशासन से मांग की है। कॉलेजों को कहना है कि अभी परीक्षाएं चल रही हैं और 21 से 31 दिसंबर तक कॉलेजों में सर्दियों की छुट्टियां भी घोषित की गई हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को फॉर्म भरने में परेशानी आ सकती है। गौरतलब है कि शहर में पांच कॉलेज जीजेयू से संबद्ध हैं। इनमें पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत दाखिले हुए थे।
विज्ञापन

कॉलेजों में एनईपी के तहत बीए, बीएन ऑनर्स, बीएससी, बीकॉम, बीएमसी, बीबीए, बीसीए के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जाएंगे। इसके अलावा बीए एलएलबी और एमएससी ज्योग्राफी (एनईपी) के प्रथम सेमेस्टर के फॉर्म भी 26 दिसंबर तक बिना लेट फीस के भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार विद्यार्थियों को आरपी डालमिया समूह में मिला प्लेसमेंट

हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के चार विद्यार्थियों का ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में आरपी डालमिया समूह में चयन हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि विवि अपने अत्याधुनिक पाठ्यक्रमों और बुनियादी ढांचे के माध्यम से कुशल और उद्योग-तैयार कार्यबल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सहायक निदेशक डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों एमबीए जनरल के इशांत, एमबीए फाइनेंस की दीपाक्षी, एमबीए मार्केटिंग के विकास और एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स के नितेश कुमार का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed