फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Events ranging from Ravana's penance to the birth of Rama are staged at the Katla Ramlila.

Hisar News: कटला रामलीला में रावण तपस्या से राम जन्म तक का मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Events ranging from Ravana's penance to the birth of Rama are staged at the Katla Ramlila.
हिसार की कटला रामलीला का भावपूर्ण दृश्य।
हिसार। पुराना राजकीय महाविद्याल के मैदान में कटला रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन रविवार रात रावण तपस्या, पृथ्वी की पुकार व श्रीराम जन्म बधाई का प्रसंग मंचित किया गया।
विज्ञापन

वृंदावन के स्वामी श्रीराम वल्लभ शर्मा के सान्निध्य में कलाकारों ने श्रीराम के चरित्र की लीलाएं प्रस्तुत कीं। रावण के प्रतिरूप बने कलाकार ने अपने अभिनय से चरित्र को जीवंत कर दिया। आयोजन समिति के प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि व्यवसायी राजेश गुप्ता मुख्यातिथि रहे। हितेश बंसल, अशोक आहूजा, भारत भूषण बंसल, मनोज गुप्ता, प्रेम बंसल, पवन गोयल व प्रदीप सर्राफ भी अतिथि रहे। उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कटला रामलीला के सचिव ललित गोयल ने बताया कि सोमवार को विश्वामित्र आगमन, अहिल्या उद्धार व पुष्प वाटिका प्रसंग का मंचन किया जाएगा। मंगलवार को दर्शकों को धनुषयज्ञ, सीता स्वयंवर व परशुराम संवाद देखने का अवसर मिलेगा। रामलीला में 14 अक्तूबर को श्रीराम की बरात शोभायात्रा निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed