{"_id":"6a35999a8589eeb3920c567d","slug":"enumeration-forms-reached-50-of-voters-hisar-news-c-21-hsr1020-894336-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 50% मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 50% मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म
Sat, 20 Jun 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मंडल आयुक्त गीता भारती ने निर्देश दिए हैं कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लगभग 50 प्रतिशत मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं और शेष कार्य अगले दस दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करना और सभी पात्र नागरिकों के नाम जोड़ना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा, जबकि 1 जुलाई तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बीएलओ 15 जून से घर-घर जाकर फॉर्म वितरित कर रहे हैं, जिन्हें दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित जमा कराना होगा। प्रारूप मतदाता सूची 21 जुलाई को प्रकाशित होगी।