{"_id":"6872aef5459dd1c560032cca","slug":"entered-the-house-and-attacked-sister-in-law-15-times-with-an-ice-breaking-needle-hisar-news-c-21-hsr1020-665858-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घर में घुसकर भाभी पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से 15 वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घर में घुसकर भाभी पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से 15 वार
विज्ञापन
हिसार। शांतिनगर में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति ने घर में घुसकर एक महिला पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से 15 वारकर गंभीर घायल कर दिया। आरोपी महिला के रिश्ते में देवर लगता है। हमलावर ने पड़ोस के घर में घुसकर एक बच्ची के साथ भी मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और आरोपी के बारे में पूछताछ की। देर शाम तक उसका सुराग नहीं लगा था। महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
एचटीएम थाना प्रभारी नवीन जाखड़ के मुताबिक शांतिनगर निवासी प्रीति बताया कि दोपहर करीब 2 बजे उसका बेटा घर का सामान लेने के लिए गया था। पति भी घर पर नहीं थे। वह 13 वर्षीय बेटी के साथ घर पर अकेली थी। इस दौरान पति के चाचा का बेटा महेश घर में घुस आया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और हाथ में लिए सुए से उस पर वार करने लगा। उसने दरवाजा खोलकर बेटी को किसी तरह घर से बाहर निकाला। इसके बाद महेश ने गर्दन पर सुए से वार किए। बचाव में हाथ आगे करने पर सुए से हाथों पर वार किए। इसके बाद शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर सुए से हमला किया। वह लहूलुहान हो चुकी ही। इसके बाद महेश पड़ोस के घर में गया, जहां उसकी बेटी थी। उसने वहां दूसरी लड़की के साथ मारपीट की और अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर पैदल ही भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है। फिलहाल जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि महेश का प्रीति के पड़ोसी के साथ विवाद चल रहा है। पड़ोसी का समर्थन करने से वह उससे रंजिश रखता है। इस वजह से उसने प्रीति पर हमला किया।