फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ensuring every teacher gets a posting of their choice is the government's priority: Dhanda

हर शिक्षक को पसंद का स्टेशन दिलाना सरकार की प्राथमिकता : ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ensuring every teacher gets a posting of their choice is the government's priority: Dhanda
हांसी। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि करीब एक लाख शिक्षकों से जुड़े ट्रांसफर ड्राइव में सरकार की प्राथमिकता हर शिक्षक को उसकी पसंद का स्टेशन दिलाना है। कानूनी और अन्य अड़चनों के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई है लेकिन सरकार समस्याओं का समाधान कर इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ढांडा सोमवार को एसडी महिला महाविद्यालय में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सरकारी भर्ती कैलेंडर पर ढांडा ने कहा कि हरियाणा देश में पहली बार इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इससे युवाओं को पहले से पता रहेगा कि कौन-सी भर्ती कब आएगी और वे उसी अनुसार तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी यही सपना है और प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेजों में रिक्त पदों पर मंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में सर्वे कराया गया है। रिपोर्ट मिल चुकी है और पद भरने के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग को लिखा गया है। कई कॉलेजों में भर्ती की अनुमति भी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जर्जर कमरों को खाली कराने और डैमेज घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत के अनुसार नए कमरे और भवन बनाए जाएंगे। स्कूल प्रबंधन समितियों को 25 लाख रुपये तक के कार्य कराने का अधिकार भी दिया गया है।
विज्ञापन

अभय चौटाला पर बोले- भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे
इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला के खाप पंचायत के बयान को लेकर ढांडा ने कहा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। नूंह रैली को लेकर उन्होंने कांग्रेस और इनेलो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दीपेंद्र हुड्डा और अभय चौटाला पहले तय करें कि कौन किसकी बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि नेताओं के पास सरकार बनाने और गिराने की इतनी ताकत है तो उन्होंने अपनी सरकार क्यों नहीं बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed