{"_id":"5d93a6688ebc3e017e52c84a","slug":"enhancement-hisar-news-rtk5210801104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टरवासियों ने की इन्हांसमेंट री-कैलकुलेशन का लिखित शेड्यूल जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टरवासियों ने की इन्हांसमेंट री-कैलकुलेशन का लिखित शेड्यूल जारी करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एन्हांसमेंट री-कैलकुलेशन प्रकिया शुरू नहीं होने से सेक्टरवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस विषय को लेकर ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स के नेतृत्व में हिसार जोन के सभी पांच जिलों के एसोसिएशन पदाधिकारियों ने एचएसवीपी प्रशासक एएस मान से बैठक की। बैठक के दौरान सभी जिलों के पदाधिकारियों ने री-कैलकुलेशन का लिखित शेड्यूल जारी करने की मांग की।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने कहा कि पिछले दो वर्ष से 18 जिलों के सेकटरों में रहने वाले हजारों परिवार एंन्हांसमेंट री-कैलकुलेशन की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। एचएसवीपी ने सभी नियमों व कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर करोड़ों रुपये के इन्हांसमेंट नोटिस जारी कर रखें हैं, जिसके कारण हजारों परिवार बर्बादी की कगार पर हैं। वत्स ने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री से हुई 6 बैठकों के बाद भी यह प्रकिया अन्तिम चरण में पहुंच कर भी रुकी हुई है। सरकार ने 22 अगस्त को पुन: नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसके बाद सीएम ने एक महीने में प्रदेश के 300 सेक्टरों की री-कैलकुलेशन करने की घोषणा की। इसके बावजूद एचएसवीपी ने प्रदेश में एक सेक्टर की री-कैलकुलेशन प्रकिया पूर्ण नहीं की गई है। सरकार में बैठे उच्च अधिकारी जानबूझकर इस मामले को लटकाने का प्रयास कर रहे हैं। सेक्टरवासियों की नाराजगी का खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ सकता है। वत्स ने चुनाव से री-कैलकुलेशन की प्रकिया पूर्ण कर अलॉटियों के खातों से राशि अपडेट करने की मांग करते हुए कहा सरकार को जनता से किए वादे को पूरा नहीं किया तो जल्द ही इस विषय को लेकर राज्य स्तरीय बैठक बुलाकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में हिसार सेकटर 3, 5 के आरडब्ल्यूए प्रधान कर्नल चन्द्ररेडू, बीबी ठकराल, सुशील धीमान, फतेहाबाद सेक्टर 3 के आरडब्ल्यूए प्रधान बलदेव बजाज, योगेश मेहता, राजेन्द्र नारंग सीए, एडवोकेट संजय तनेजा, जीन्द से धर्मपाल ढिल्लो, नफे सिंह, सिरसा से परीक्षित शर्मा, भूप सिंह, भिवानी से मनमोहन गोयल, अरविंद आदि मौजद रहे।