फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Encroachments constructed in front of houses were demolished with the help of a JCB.

Hisar News: जेसीबी की मदद से मकानों के आगे बनाए गए अतिक्रमण को तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Encroachments constructed in front of houses were demolished with the help of a JCB.
हिसार। सेक्टर 14 में अतिक्रमण हटाने पहुंची हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम को बुधवार को दूसरे दिन भी विरोध का सामना करना पड़ा। टीम ने विरोध के बीच अभियान को जारी रखा। पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से मकानों के आगे बनाए गए अतिक्रमण को तोड़ा। जिसमें घरों के पास बने लोहे के जाल तथा कंकरीट के ढांचों को ध्वस्त किया।
विज्ञापन

एचएसवीपी की टीम ने मंगलवार को सेक्टर 14 मार्केट एरिया से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की थी। जिसमें मकानों के एरिया में कुछ क्षेत्र रह गया था। इन एरिया में बुधवार को एचएसवीपी की टीम दोबारा से पहुंची। इस दौरान एक महिला ने विरोध करते हुए कहा कि हमने 25 साल से यह कंकरीट बनाया हुआ है। इससे किसी को दिक्कत नहीं हो रही फिर भी आप हमारे मकान के हिस्से को बदसूरत बनाने का प्रयास कर रहे हो।अगर हमने दीवार हटाई तो पशु घर के सामने ही बैठेंगे। एक सरकारी शिक्षक ने गाड़ी पार्किंग एरिया के लिए लगाए गए लोहे के एंगल को लेकर विरोध जताया। शिक्षक ने कहा कि वह टीचर है पूरे नियम जानता है। इस पर एचएसवीपी के एसडीओ रामप्रसाद ने कहा कि आप जिला शिक्षा अधिकारी का मोबाइल नंबर दो मैं बात करता हूं। शिक्षक ने नंबर नहीं दिया तो एसडीओ बोले कोई बात नहीं मैं डीसी ऑफि से उनका नंबर लेकर आपकी करतूत बताता हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed