{"_id":"67856f9ebac70e391f06f9b2","slug":"employees-returned-to-work-in-the-afternoon-hisar-news-c-21-hsr1020-544306-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दोपहर बाद काम पर लौटे कर्मचारी, सफाई निरीक्षक और कर्मचारी नेताओं के बीच विवाद सुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दोपहर बाद काम पर लौटे कर्मचारी, सफाई निरीक्षक और कर्मचारी नेताओं के बीच विवाद सुलझा
Tue, 14 Jan 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय हांसी में धरना देते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। नगर पालिका कर्मचारी संघ व सर्व कर्मचारी संघ ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में सामूहिक रूप से धरना दिया। धरना नगर परिषद के सफाई निरीक्षक के साथ बीते सप्ताह हुए विवाद को लेकर था। इस दौरान सुबह से ही सफाई कर्मचारियों ने काम नहीं किया। दोपहर को नगर परिषद के अधिकारियों व यूनियन के पदाधिकारियों की वार्ता में विवाद को खत्म किया गया। जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे।
सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान रविंद्र शर्मा व नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान बलजीत ने बताया कि विवाद की शुरुआत नगर पालिका कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के आदेश पर 16 दिसंबर व 17 दिसंबर को रखी गई गेट मीटिंग के दौरान हुई थी। तब शिष्ट मंडल ने कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश चौहान को 21 दिसंबर को प्रधान पद के चुनाव के संदर्भ में सामूहिक अवकाश के लिए आवेदन किया था। इस दौरान कार्यकारी अधिकारी से विवाद हो गया था। 21 दिसंबर को प्रधान पद के चुनाव में बलजीत सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया था। तभी कार्यकारी अधिकारी ने प्रधान के नाम नोटिस निकाल दिया था और उसका वेतन रोक लिया था।
इसी बीच 9 जनवरी को सर्व कर्मचारी संघ ने हस्तक्षेप करके कार्यकारी अधिकारी से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश की। जिसमें सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य अशोक यादव और सफाई निरीक्षक संजय कुमार के बीच विवाद हो गया था। जिस पर सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को पूर्ण रूप से धरना दिया था। तब निगम के ज्वाइंट कमिश्नर ने कर्मचारी नेताओं और कार्यकारी अधिकारी व सफाई निरीक्षक को अपने कार्यालय हिसार बुलाया था। इस दौरान समाधान करने की कोशिश की गई परंतु वार्ता विफल हो गई।
विज्ञापन
सोमवार को कार्यकारी अधिकारी ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में सफाई निरीक्षक संजय कुमार और सर्व कर्मचारी संघ के नेता अशोक यादव के बीच चल रहा मामला सुलझ गया। वार्ता में सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान रविंद्र शर्मा, नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीण ऐलावादी, पार्षद नवदीप बिड़लान, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव सोमवीर मोर, जनस्वास्थ्य विभाग के प्रधान अशोक यादव, राजेश शर्मा, राजेंद्र कुलाना, इकाई प्रधान बलजीत सिंह, सचिव अरुण कुमार कोषाध्यक्ष व अन्य उपस्थित थे।