फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Embezzlement of 12 lakhs: order to file a case against five including the then chairman of Uklana Napa

12 लाख का गबन : उकलाना नपा के तत्कालीन चेयरमैन समेत पांच पर केस दर्ज करने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Embezzlement of 12 lakhs: order to file a case against five including the then chairman of Uklana Napa
उकलाना मंडी। उकलाना नगर पालिका में 12 लाख रुपये के गबन के मामले में जिला नगर आयुक्त ने तत्कालीन नपा अध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने तत्कालीन नपा अध्यक्ष गुड्डी देवी, तत्कालीन सचिव मदनलाल चौहान, लिपिक महेंद्र सिंह व दो अन्य के खिलाफ नपा सचिव को 11 दिसंबर को केस दर्ज कराने के आदेश दिए थे, लेकिन आज तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। इससे पहले नपा सचिव संदीप गर्ग ने चेयरपर्सन के फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले गए 12 लाख रुपये के मामले में कार्रवाई करने के लिए उच्चाधिकारियों को मार्च में अंतरिम रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन

याद रहे कि इससे पहले भी उकलाना नगरपालिका में 8 लाख के गबन का मामला सामने आया था और उस समय पार्षदों ने तत्कालीन चेयरपर्सन गुड्डी देवी के विरोध में 6 दिन तक धरना दिया था। तब उपायुक्त के निर्देश पर उकलाना पुलिस ने तत्कालीन नगरपालिका सचिव स्व. राजेंद्र सिंह एवं नगरपालिका चेयरपर्सन गुड्डी देवी के खिलाफ 4 अगस्त 2018 को केस दर्ज किया था। इस मामले में फिर उस सोसायटी ने 8 लाख 3 हजार रुपये 6 महीने के बाद नगरपालिका के खाते में जमा करवाए गए थे, जिसका ब्याज 72843 रुपये संबंधित फर्म से लेने के लिए तत्कालीन निदेशक अमित अग्रवाल ने आदेश नपा उकलाना को दिए थे, जो कि आज तक जमा नहीं करवाए गए है।
विज्ञापन

मुझे थोड़े दिन पहले ही उकलाना नगरपालिका का भी चार्ज दिया गया है। मेरे पास दो अन्य नगरपालिकाओं का भी चार्ज है। दो-तीन दिन बाद ही उकलाना कार्यालय आना होगा। जिला नगर आयुक्त के आदेशों की पालना की जाएगी। - प्रदीप कुमार, सचिव, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed