फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity Corporation's JE and his cousin seriously injured in road accident

Hisar News: सड़क हादसे में बिजली निगम के जेई व उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's JE and his cousin seriously injured in road accident
हांसी। दिल्ली रोड पर ढाणा कलां के पास हुए सड़क हादसे में बिजली निगम के जेई श्याम सुंदर व उनका भाई सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जेई श्याम सुंदर ने बताया कि वह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी रोड स्थित शहरी कार्यालय में कार्यरत है। तीन अप्रैल को सुबह करीब 6 बजे वह और उनका चचेरा भाई सुनील कुमार घूमने के लिए घर से निकले थे। वे गांव ढाणा कलां से नेशनल हाईवे पर रामपुरा गांव की तरफ जा रहे थे। जब वे कुछ दूर गए तो हांसी की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वे दोनों सड़क पर गिर गए और बेहोश हो गए। इसके कुछ देर बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर आ गए। जेई श्याम सुंदर ने बताया कि परिजन उनको हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज चल रहा है। इसके बाद उन्होंने हांसी सदर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उनके बयान लेकर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed