फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity consumption increased due to extreme heat, 3 crore 62 lakh rupees were consumed in 17 days

Hisar News: भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ी, 17 दिन में 3 करोड़ 62 लाख की हुई खपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased due to extreme heat, 3 crore 62 lakh rupees were consumed in 17 days
हांसी दयाल सिंह 132 केवी सब स्टेशन।
हांसी। मई माह में तापमान में हुई वृद्धि के साथ ही क्षेत्र में बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ गई है। आलम यह है कि पिछले 17 दिनों में हांसी क्षेत्र में 3 करोड़ 62 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है। विभाग को जून तक लगातार बिजली की मांग बढ़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन

गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मर पर लोड पड़ने पर फ्यूज उड़ रहे हैं और अघोषित कट लगते हैं। मई माह के शुरू होने के बाद इन दिनों तापमान 44 और 45 डिग्री के बीच बना हुआ है। कई जगह बिजली फाल्ट ठीक होने में समय ज्यादा लगने के चलते शहरी व ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



पिछले महीने के मुकाबले खपत 70 प्रतिशत बढ़ी
अप्रैल महीने के मुकाबले मई माह में क्षेत्र में 10 लाख यूनिट अधिक बिजली की खपत हुई है, जो पिछले महीने की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक है। निगम का अनुमान है कि यह खपत अभी 20 प्रतिशत और बढ़ेगी। लगातार लोड बढ़ने के बाद अब शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी लाइन फाल्ट के साथ ही ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतें बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीते दिनों खपत का आंकड़ा



12 मई 22 लाख 78 हजार 95 यूनिट



13 मई 22 लाख 84 हजार 354 यूनिट



14 मई 22 लाख 72 हजार 793 यूनिट



15 मई 23 लाख 11 हजार 210 यूनिट



16 मई 23 लाख 22 हजार 319 यूनिट



17 मई 24 लाख 97 हजार 372 यूनिट




मरम्मत का कार्य जारी
हांसी क्षेत्र बिजली सर्कल के तहत हांसी समेत 53 गांव व 57 बिजली फीडर शामिल हैं। वहीं अधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई मिलती रहे, इसको लेकर बिजली निगम ने लाखों रुपये की लागत से शहर व ग्रामीण एरिया में करीब 30 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए हैं। इसके अलावा बिजली निगम द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के फीडरों की मेंटेनेंस का कार्य जारी है। इसमें संबंधित कर्मचारियों ने फीडरों को चिह्नित कर उनके प्वाइंट की मेंटेनेंस का कार्य शुरू किया हुआ है। जहां भी मैग्नेट केबल है उसको बदला जा रहा है और फ्यूज बोर्ड बदले जा रहे हैं। इसी तरह से लाइनों की मरम्मत का कार्य भी जारी है।




--------------------------------------------- मई माह में पिछले महीने के मुताबिक 10 लाख अधिक यूनिट बिजली की खपत बढ़ गई है। पिछले 17 दिन की बात करें तो 3 करोड़ से ज्यादा की खपत हो चुकी है। वहीं शहरी व ग्रामीण इलाकों में मेंटेनेंस टीमें बनाई हैं, ताकि शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा हो सके। वहीं आवश्यक मरम्मत का कार्य जारी है। - सुरेंद्र मेहरा, एक्सईएन, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed