फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Elections for 296 collegium members on April 12

Hisar News: 296 कॉलेजियम सदस्यों के लिए चुनाव 12 अप्रैल को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Elections for 296 collegium members on April 12
हिसार। जाट एजुकेशन सोसायटी के चुनाव का शेड्यूल बुधवार को घोषित कर दिया गया। 12 अप्रैल को कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव होंगे जिसमें कुल 296 सदस्य चुने जाएंगे। यह चुनाव सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होंगे। मतदान के बाद मौके पर ही मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट प्रदीप सिंह बाजिया और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट अनिल श्योराण ने राजगढ़ रोड स्थित संगठन के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चुनाव की तारीखों का एलान किया उन्होंने बताया कि जाट एजुकेशन सोसायटी के कुल 14,605 सदस्य हैं जो 296 कॉलेजियम सदस्य चुनेंगे। प्रत्येक वार्ड में 45 से 50 सदस्य शामिल किए गए हैं। मतदान जाट कॉलेज परिसर में होगा जहां एक ही मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया फर्म एंड सोसायटी एक्ट के तहत पूरी की जाएगी। मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन



कॉलेजियम सदस्य ही डाल सकेंगे वोट
कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के बाद कार्यकारिणी के चुनाव का शेड्यूल घोषित किया जाएगा। कार्यकारिणी चुनाव में प्रधान, उपप्रधान, कोषाध्यक्ष, महासचिव और सहसचिव का चुनाव होगा। इस चुनाव में केवल कॉलेजियम सदस्य ही वोट डाल सकेंगे। जाट एजुकेशन सोसायटी के प्रधान दिलदार सिंह पूनिया ने कहा कि सोसायटी के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है इसलिए नई कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा शेड्यूल :
-- कॉलेजियम सदस्यों की मतदाता सूची प्रकाशन : 25 फरवरी

मतदाता सूचियों पर आपत्ति : 28 फरवरी से 7 मार्च
नामांकन : 26-27 मार्च
नामांकन की जांच : 28 मार्च
नामांकन वापसी :29 मार्च
मतदान : 12 अप्रैल को समय सुबह 9 से शाम 4 बजे

मतगणना : 12 अप्रैल को शाम 4 बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed